..................... Rubina Dilaik fell on the stage due to high heels this viral video will blow your mind - Hindi Filmibeat

रुबीना दिलैक संग फैशन शो में हुआ हादसा, हाई हील्स की वजह से स्टेज पर गिरीं धड़ाम, ये Viral Video उड़ा देगा होश

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik fell on the stage due to high heels Viral Video: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अपने काम के साथ ही रुबीना अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

बता दें कि रुबीना दिलैक की जब से बेटियां हुई हैं तब से वह टीवी सीरियल में तो नहीं लेकिन वह पॉडकास्ट और फैशन शो में नजर आ रही हैं। वहीं हाल ही में उनके फैशन शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने लोगों को होश उड़ा दिए हैं।

रुबीना के साथ स्टेज पर हुआ हादसा
हाल ही में रुबीना एक फैशन शो का हिस्सा बनी थीं। जहां उनके लुक्स और आउटफिट की सभी ने जमकर तारीफ की, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक ऐसा हादसा हो गया जिसे देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं। जी हां, जैसे ही रुबीना रैंप पर वॉक करने के लिए उतरती हैं। वह काफी कॉन्फिडेंस से चलती नजर आती हैं, लेकिन बाद में उनका लहंगा उनके पैरों में फंस जाता है और हाई हील्स की वजह से वह खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। जिस वजह से रुबीना झटके से गिरती हैं, लेकिन वह जैसे-तैसे खुद को संभालती नजर आती हैं।

बाल-बाल बचीं रुबीना
खुद को स्टेबल करने के बाद रुबीना सबसे पहले अपनी हाई हील्स उतारती हैं और उसके बाद वह बिना हील्स के ही रैंप वॉक पर चलती हैं। इसके बाद रुबीना का कॉन्फिडेंस देखने लायक होता है। रुबीना शानदार पोज देती हैं और यह साबित भी करती हैं कि वह किसी से कम नहीं हैं। बता दें कि फैन्स तो रुबीना की तरीफ करते थक नहीं रहे हैं।

यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर रुबीना का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आपके कॉन्फिडेंस को मानना पड़ेगा तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा ऐसे हादसे के बाद इतना कॉन्फिडेंस होना आसान नहीं होता।

बता दें कि तारीफों के साथ ही कुछ लोग रुबीना को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। जहां एक ट्रोलर ने लिखा ओवर कॉन्फिडेंस और ओवर एक्टिंग का यही होता है तो वहीं दूसरे ने लिखा- इसी हाई कॉन्फिडेंस नहीं ओवर कॉन्फिडेंस कहेंगे। बता दें कि कमेंट बॉक्स में फैन्स और ट्रोलर के बीच में जमकर बहस देखी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X