मेरा मेहनत का रुपया लेकर फरार...रुबीना दिलैक संग मुंबई में हुआ स्कैम, घर सेल करने के बहाने हड़पा पैसा

Rubina Dilaik Property Scam: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों अपने फोटोशूट और ब्रांड प्रमोशन करती दिखती हैं। जब से रुबीना दिलैक ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है तब से वह किसी टीवी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें एक रियलिटी शो लाफ्टर शेफ में देखा जा रहा है। शो के आए दिनों एंटरटेनिंग वीडियो वायरल होते रहते हैं। शो में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया भी हैं जो शो को और एंटरटेनिंग बना देते हैं।
वहीं हाल ही में रुबीना दिलैक भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं। जहां उन्होंने अपनी लाइफ का एक कठिन समय साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक समय था जो बहुत ही मुश्किल था उनके लिए। उस समय वह डिप्रेशन से गुजर रही थीं। रुबीना ने बताया कि वह समय बहुत खराब था उस समय उन्होंने कई गलत डिसीजन लिए थे। जिसमें से एक था प्रॉपर्टी के घोटाले का शिकार होना।
छोटी बहू फेम एक्ट्रेस रुबीना ने कहा कि उन्हें उनके पहले सीरियल से बहुत नाम पॉपुलेरिटी और पैसा मिला। ऐसे में उनके करीबियों ने सुझाव दिया कि उन्हें घर खरीद लेना चाहिए। सभी की बात को मानते हुए रुबीना ने प्रॉपर्टी में निवेश किया।
रुबीना ने बताया कि उन्होंने बहुत मेहनत से पैसे कमाए थे जिस रुपये से वह अपने सपनों का घर खरीने जा रही थीं। मुझसे कहा गया था कि 90 दिनों के अंदर मुझे ये घर मिल जाएगा। उन्होंने इंतजार भी किया, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि जिस शख्स ने उनके साथ सौदा किया था वह धोखेबाज है। उस शख्स ने मेरा सारा पैसा हड़प लिया। रुबीना ने आगे कहा कि वह लगातार उस शख्स को ढूंढती रहीं। ढूंढते-ढूंढते तीन साल गुजर गए, लेकिन वह शख्स मुझे नहीं मिला। एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि उस समय उन्हें काफी परेशानी हुई थी। उनकी कमाई का सारा ही रुपया जा चुका था।
रुबीना ने कहा कि इसके बाद भी उन्होंने मेहनत करना कभी नहीं छोड़ा इसके बाद उन्होंने और शोज किए दो गुनी मेहनत की और उस कठिन समय को छोड़कर आगे बढ़ी। रुबीना ने आगे सलाह देते हुए कहा कि प्रॉपर्टी में निवेश तभी करें जब आपको सही सलाहकार मिलें। और सोच समझकर ही निवेश करें।


Click it and Unblock the Notifications