फिर बहकी प्रेग्नेंट रुबिना हुई बनारसी, इतना बड़ा बेबी बंप देखकर लोग बोले- बहन सच बता तेरे पेट में कितने बच्चे

Rubina Dilaik Baby Bump: टेलीविजन पर किन्नर बहू का रोल निभाकर हर किसी के दिल पर छा जाने वाली और फिर बिग बॉस के घर में अलग ही रुतबा दिखाने वाली रुबीना इस दिनों पहले प्रेग्नेंसी फेज में हैं। ये हसीना अपनी प्रेग्नेंसी के एक एक पल एक एक लम्हे को काफी शानदार तरीके से बिता रही हैं। अब एक बार फिर से रुबीना ने अपना नया फोटोशूट कराया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।
डिलीवरी से पहले रुबीना दिलैक मैटरनिटी शूट के जरिए अपने प्रेग्नेंसी मोमेंट को कैमरे में कैद कर रही हैं। कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ फोटोशूट कराया था और अब सोलो शूट में कातिल अदाएं बिखेरती हुई नजर आईं। रुबीना की इन तस्वीरों पर जहां फैंस खूब प्यार लुटा रहे तो वहीं कुछ उनके हैवी बेबी बंप को देखर सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्हें जुड़वा या तिड़वा बच्चे होने वाले हैं। ऐसे ही एक शख्स ने रुबीना ने पूछा- बहन सच बता तेरे पेट में कितने बच्चे है?
प्रेग्नेंटी रुबीना दिलैक ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। फोटोज में येलो कलर की रिवीलिंग बनारसी ड्रेस में रुबीना महारानी की तरह पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने चोकर और चूड़ियों के साथ अपने लुक को पूरा किया। घुंघराले बाल और बोल्ड मेकअप में रुबीना बेहद हसीन लग रही हैं।
रुबीना दिलैक ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने होने वाले बेबी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में कहा, "मैं हर दिन प्रार्थना करती हूं, 'आप मजबूत, सक्षम, शक्तिशाली और अविश्वसनीय हैं। आप निर्माता की एक आदर्श दृष्टि हैं'।" रुबीना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। लोग रुबीना को 'स्टाइलिश मां' कह रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि रुबीना का फैशन हमेशा ऑन-पॉइंट रहता है और इस बात में कोई शक भी नहीं है।
बता दें कि रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में शादी की थी। उनकी शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। हालांकि, एक समय में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी, लेकिन तब दोनों को रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में जाने का मौका मिला, जिसके बाद उनका रिश्ता और मजबूत हो गया। इस शो को जीतने के बाद रुबीना ने अलग पहचान हासिल की और अब वह शादी के 5 साल बाद अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications