'बदन पे सितारे' सांग पर किन्नर बहू ने किया ऐसा सेक्सी डांस,लाखों लोग देख रहे हैं Viral
टीवी की किन्नर बहू टीआरपी में टॅाप पर रहने के साथ इन दिनों सोशल मीडिया पर भी टॅाप में हैं। आए दिन कभी वह अपनी तस्वीर तो कभी अपने वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं।
इतना ही नहीं उनका शो शक्ति अस्तित्व भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। हाल ही में कुछ दिन पहले रुबीना ने अपने को स्टार विवियन दसेना के साथ एक वीडियो शेयर किया था।

जहां पर दोनों एक दूसरे के साथ आॅन स्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में रुबीना ने एक और वीडियो शेयर किया है,जहां पर रुबीना शम्मी कपूर की फिल्म 'प्रिंस (1969)' के पॉपुलर गाने बदन पे सितारे लपेटे हुए पर स्लो मोशन पर डांस करती हुई नजर आयेंगी।
इसके साथ रुबीना का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर वह साथिया फिल्म के सांग छल्का छल्का रे पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इनके डांस वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
वैसे आपको बता दें कि रुबीना की गिनती सोशल मीडिया पर उन सभी एक्ट्रेस के बीच शामिल हैं जिन्हें सबसे अधिक देखा और पसंद किया जाता है। चलिए फिर इंतजार किस बात का यहां देखिए रुबीना दिलाइक का यह वीडियो।
यहां देखिए और तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











