कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रुबीना दिलैक की हिम्मत- प्लाज्मा डोनेट करूंगी, जैस्मिन- अली ने की प्रार्थना
बिग बॅास 14 की विजेता रुबीना दिलैक बीते कई दिनों से लगातार शूटिंग कर रही थीं। शक्ति टीवी शो में भी उनकी एंट्री हुई है। ऐसे में अब उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये बताया है कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।
जिसकी वजह से अब वह 17 दिनों के लिए अपने घर पर हीं क्वारंटाइन में हैं। रुबीना ने अपने करीबी लोगों से ये भी कहा है कि जो कोई भी उनके संपर्क में बीते 5 से 7 दिन के भीतर आए थे, वो भी कृपया करके अपना कोरोना का टेस्ट करवा लें। इतना ही नहीं रुबीना दिलैक ने हिम्मत दिखाते हुए ये भी पोस्ट में लिखा है कि मैं हमेशा हर चीज की पॅाजिटिव प्वाइंट देखती हूं।

अब मैं एक महीने बाद प्लाज्मा डोनेट करने के योग्य हो सकती हूं। जो भी लोग मेरे संपर्क में आए थे प्लीज अपनी जांच करवा लें। रुबीना ने कोविड पॅाजिटिव लिखकर अपने इस पोस्ट को शेयर किया है। रुबीना के फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
वहीं बिग बॅास 14 के उनके दो करीबी साथी अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने भी रुबीना के लिए प्रार्थना की है। अली गोनी ने लिखा है कि या अल्लाह रहम प्लीज। रुबी अपना ख्याल रखना। निक्की तंबोली ने बोला है कि हे भगवान,बेबी अपना ख्याल रखो। इसके साथ जैस्मिन भसीन ने रुबीना के ठीक होने की कामना करते हुए लिखा है कि जल्दी से ठीक हो जाओ और अपना ध्यान रखना।


Click it and Unblock the Notifications