डिलिवरी से पहले रुबीना दिलैक ने किया खास अंदाज में सेलिब्रेशन, रोमांटिक होते नजर आए अभिनव

Rubina Dilaik: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं। ऐसे में रुबीना सोशल मीडिया पर भी खुब एक्टिव हैं और आए दिन कुछ ना कुछ फैंस के लिए खुद से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में रुबीना ने अपने परिवार संग अपनी प्रेग्रेंसी को सेलिब्रेट किया, इस दौरान पतिदेव अभिनव शुक्ला भी रोमांटिंक अंदाज में नजर आए। इस खूबसूरत पल का वीडियो खुद रुबीना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रुबीना दिलैक का प्रेग्रेसी सेलिब्रेशन-
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। इन दिनों रुबीना अपने 9वें महीने में हैं और कभी भी डिलिवरी के लिए अस्पताल जा सकती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह पति और फैमिली के साथ सेलिब्रेशन करती नजर आ रही हैं।
अब एक्ट्रेस ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति अभिनव और अपने पेरेंट्स के साथ सेलिब्रेशन करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते है अभिनव वाइफ के लिए केक लेकर जाते हैं और बेबी बंब को किस करती है। केक पर 'ऑद द बेस्ट' लिखा हुआ है।
इसके अलावा वीडियो में एक्ट्रेस के पेरेंट्स और बहन भी नजर आ रही हैं। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आए आग की तरह से तेजी से फैल गया और फैंस इसको तेजी से शेयर कर रहे हैं और खुब प्यार लुटा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं-
रुबीना बैसे ही फैंस की पसंदीदा एक्ट्रेस हैं, ऐसे में रुबीना का कोई ना कोई वीडियो और फोटोज सामने आती है तो तुरंत यूजर्स इस पर रिएक्ट करते हैं। तो जैसे ही रुबीना ने ये खास वीडियो शेयर किया बैसे तो सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट्स करने लगे।
एक यूजर ने लिखा, हमे पता चल गया केक के ऊपर ऑल द बेस्ट लिखा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि रूबीना बच्चों को जन्म देने वाली है। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या आप डिलिवरी के लिए जा रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपके बच्चों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











