कोरोना रिकवरी जर्नी में बुरी तरह रो पड़ी रुबीना दिलैक, Video में दिखाया महामारी का दर्द, बोली इतनी बड़ी बात
बिग बॅास 14 की विजेता रुबीना दिलैक कुछ समय पहले कोरोना वायरस महामारी का शिकार हुई हैं। कोरोना से पीड़ित होना कोई साधारण समस्या नहीं है। यह बीमारी हर उस इंसान के लिए डरावना और अकेलापन लेकर आती है जो कि इसकी चपेट में आता है। रुबीना दिलैक के साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ है।
रुबीना दिलैक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर ये बताया है कि कोरोना होने के अहसास से लेकर उनका अब तक का सफर कैसा रहा है। रुबीना दिलैक बताती हैं कि कैसे उनके लिए ये वक्त मुश्किल होने के साथ हौसले से भरा भी रहा।

इस वीडियो की शुरुआत में रुबीना दिलैक ने अपने कोरोना होने से लेकर वो अगले 15 से 17 दिन कहां रहेंगी इसका नजारा भी दिखाया है। ऐसा मालूम होता है कि ये वीडियो उन्होंने बीमारी की शुरुआत से ही शूट करना शुरू कर दिया था। जिसे उन्होंने अब सामने लाया है।

रुबीना दिलैक ने दिखासा अपना कोरोना का सफर
रुबीना इस वीडियो में अपनी गाड़ी से उतरकर रैपिड एंटीजेन टेस्ट करवाती हैं, इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॅाजिटिव आती है। फिर वो कहती हैं कि वह अब प्लाज्मा डोनेट कर पायेंगी। वो ये भी दिखाती हैं कि उनकी मां और बहन ने कैसे उनके 17 दिन के क्वांरटीन का ध्यान रखते हुए इंतजाम किया है।

रुबीना दिलैक को ऐसे हुई कोरोना की भनक
रुबीना हिमाचल में अपने घर मौजूद हैं। जहां वो बताती हैं कि पहले उनके शरीर में दर्द था, फिर हल्का सा बुखार और सिरदर्द। इसके बाद बिना किसी देरी के उन्होंने अपना टेस्ट करवा लिया।

मैं बेहद आभारी
रुबीना कहती हैं कि मेरा परिवार कमाल का है।एक प्यार और देखभाल करने वाला पति, मेरी बहनें। मैं आभारी हूं। मेरे फैंस भी। मैं शुभकामनाएं पढ़ रही हूं।

रुबीना ने फैंस से की गुजारिश
रुबीना दिलैक ने अपने फैंस से गुजारिश कि है कि घर पर रहना है। लेकिन फिर भी किसी का घर से बाहर जाना बेहद जरूरी है तो वो अपना अच्छे से ध्यान रखें। मास्क पहन कर रखना है। हर मिनट साबून से हाथ साफ करना है। चेहरे को बार-बार हाथ नहीं लगाना है। आप बचेंगे तो परिवार और समाज का बचाव होगा। आपको जरा सा भी लक्षण लगेगा तो प्लीज अपना कोरोना टेस्ट करवाना।

रुबीना ने बोला आइए इसे लड़ें
रुबीना ने बोला है कि आप जिम्मेदार बनना है। ताकि आपका परिवार और समाज इसका शिकार ना हो। अगर आप कोविड से लढ़ाई कर रहे हैं तो आइए इससे लड़ें और बाहर आएं।

रुबीना रोने लगीं
इस वीडियो में अपने परिवार और फैंस के बारे में बात करते हुए रुबीना खुद को रोने से रोक नहीं पाईं। रुबीना ने फैंस से कहा कि आपका प्यार मुझे शक्ति देता है। उन्होंने कहा जो कोरोना पीड़ित है उस तक पहुंचना जरूरी है। मुझे बताइए कि मैं कैसे मदद कर सकती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











