जुड़वा बेटियों के बाद रुबीना की बिकिनी में वापसी, पति संग पूल में किया खूब रोमांस
Rubina Dilaik Vacation: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। इसकी वजह है उनका जापान वेकेशन, जहां से उन्होंने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रुबीना का नया और स्टाइलिश अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

रुबीना इस ट्रिप पर अपने पति अभिनव शुक्ला और कुछ खास दोस्तों के साथ गई थीं। छुट्टियों के दौरान उन्होंने खूब मस्ती की और साथ ही फैंस के लिए अपने खास पल भी शेयर किए। हर फोटो में उनका कॉन्फिडेंस और सादगी साफ नजर आती है।
हाल ही में रुबीना ने पिंक स्विमसूट में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहाड़ों के बीच रिलैक्स करती हुई रुबीना इन फोटोज में काफी बोल्ड और खूबसूरत लग रही हैं। बिना ज्यादा मेकअप और सिंपल हेयरबन में उनका नेचुरल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कुछ तस्वीरों में वह अपने पति अभिनव के साथ भी नजर आईं, जहां दोनों की प्यारी बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।
इसके अलावा रुबीना ने व्हाइट ड्रेस में भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस लुक में वह बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल दिख रही हैं। फैंस उनकी हर फोटो पर प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।
काम की बात करें तो रुबीना दिलैक हाल ही में रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आई थीं, जिसमें वह अपने पति के साथ दिखी थीं। शो में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिलहाल रुबीना का जापान वेकेशन और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











