प्रेग्नेंसी में इंटीमेट होने में आती है दिक्कते? रुबीना दिलैक ने पति से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब

Rubina Dilaik Abhinav Shukla Pregnant Intimacy

Rubina Dilaik Abhinav Shukla Pregnant Intimacy: रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला को टीवी का पावर कपल कहा जाता है। कुछ वक्त पहले ही दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं और अब दोनों मिलकर ही अपनी बेटियों का अच्छे से ध्यान रखते हैं। लेकिन अब सवाल यही उठता है कि क्या प्रेगनेंसी के कारण कपल के बीच में दूरियां बढ़ गई थी।

रुबिना दिलैक के पॉडकास्ट शो में अभिनव शुक्ला

हाल ही में रुबीना दिलैक ने अभिनव से अपने पॉडकास्ट के दौरान बात की और यहां पर इसका जवाब भी मिला। रुबीना ने अपने पति अभिनव से सवाल किया कि प्रेगनेंसी के वक्त कपल में फिजिकल इंटिमेसी नहीं होती है। लेकिन यह कितना ज्यादा जरूरी हो जाता है कि एक पति अपनी पत्नी को इस बात का विश्वास दिलाए कि यह हमारे रिश्ते पर कोई भी असर नहीं डाल पाएगा।

अभिनव शुक्ला का जवाब

इस पर अभिनव शुक्ला ने भी जवाब देते हुए कहा कि "इसके बारे में हर किसी को पहले से ही बात करनी होती है। यह बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। जब आप यह फैसला करते हो कि हां अब वक्त आ चुका है, चलो पेरेंट्स बन जाते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए। यह आपकी समझ में खुद ही आ जाना चाहिए की 9 महीने में 7 महीने तक कोई भी इंटिमेसी की पॉसिबिलिटी नहीं होती है।"

इंप्रेस हुए फैंस

अभिनव शुक्ला ने इस पर आगे कहा कि "अगर आप तैयार हैं तो फिर मुझे नहीं लगता कि वहां पर कोई दिक्कत होनी चाहिए।" अभिनव शुक्ला की इन बातों को सुनने के बाद हर कोई इंप्रेस होता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर तो काफी सारे लोग उनको ग्रीन फ्लैग बता रहे हैं।

इसके साथ ही बेस्ट हस्बैंड जैसे टैग दे रहे हैं। इस बात से यह तो साफ हो जाता है कि रुबीना दिलैक और अभिनव के बीच में सब कुछ सही है। लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि कपल्स के बीच में प्रेगनेंसी के वक्त दूरियां बढ़ने लगती है। इसीलिए उन कपल्स को एक्टर की यह बात जरूर सुननी चाहिए। बता दे की रुबीना और अभिनव ने 2018 में शादी की थी और 2023 में दोनों दो जुड़वा बच्चियों के माता-पिता बने।

More from Filmibeat

Read more about: rubina dilaik abhinav shukla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X