..................... Rubina Dilaik announces second pregnancy after twin daughters with cute video says i am pregnant - Hindi Filmibeat

जुड़वा बेटियों के बाद रुबिना दिलैक ने फिर से किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, बोलीं- ये ही तो असली खूबसूरती है

Rubina Dilaik Announces Pregnancy: टेलीविजन एक्ट्रेस रुबिना दिलैक ने सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर से अपने फैंस को गुड न्यूज़ दी है। जुड़वा बेटियों की परवरिश के बीच रूबीना एक बार फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं और उन्होंने बिना देरी किए अपने फैंस के साथ शेयर अच्छी खबर शेयर कर दी है।

Rubina Dilaik Announces Pregnancy

रुबीना ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में रूबीना साफ कहा है कि "मैं प्रेग्नेंट हूं"। इसके साथ ही रुबीना ने एक और इंस्टा स्टोरी लगाई है जिसनें उन्होंने एक बेहद खूबसूरत कहावत शेयर की है।

वीडियो में रुबीना को मैरून साड़ी में देखा गया। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ था। साथ ही नेकलेस भी वियर किया था। वीडियो में रुबीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ ही रुबीना ने दूसरे पोस्ट में लिखा, "अगर वैसा नहीं होता जैसा आप चाहते हैं तो वो उससे भी ज्यादा खूबसूरत तरीके से होता है जैसा आप सोच भी नहीं पाते हैं। ये तो खूबसूरती है।"

बता दें कि रुबीना दिलैक ने एक्टर अभिनव शुक्ला संग जून 2018 में शादी की थी। दोनों ने शाद के 5 साल बाद जुड़वा बेटियों ईधा और जीवा का वेलकम किया। रुबीना और अभिनव अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। उन्होंने साथ में शो पति पत्नी और पंगा किया था। वो इस शो के विनर बने थे। वहीं देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी फर्स्ट रनरअप रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X