Rubina Dilaik ने फाइनली की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, पति अभिनव शुक्ला के साथ दिखाया बेबी बंप, फोटोज वायरल

Rubina Dilaik Announced Pregnancy: बीते कई दिनों से टीवी स्टार रुबीना दिलैक के प्रग्नेंट होने की अफवाहें छाई हुई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने चुप्पी साधी थी। बहरहाल, अब आखिरकार उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ अपनी प्रग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। ये गुड न्यूज शेयर करते हुए रुबीना ने बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
बता दें, रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला और ससुराल वालों के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रही हैं। इससे पहले, कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि वो दूसरे देश में चली गई हैं क्योंकि वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पापराज़ी से दूर रहना चाहती हैं। लेकिन अब रुबीना ने सभी अफवाहों को शांत कर दिया है।
रुबीना और अभिनव ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा
तस्वीरों में रुबीना को ब्लैक रंग का को-ऑर्ड सेट पहने और अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है, "जब हमने डेट करना शुरू किया था तो वादा किया था कि दुनिया साथ में एक्सप्लोर करेंगे, फिर शादी हुई और अब हम एक परिवार के तौर पर ऐसा करेंगे। जल्द ही हम एक छोटे ट्रैवलर का स्वागत करने जा रहे हैं!"
रुबीना दिलैक के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस ने बधाईयों का तांता लगा दिया है। खास बात है कि बीते कुछ दिनों से रुबीना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज तो डाल रही थीं, लेकिन काफी होशियारी के साथ बेबी बंप को छिपाकर। फैंस को इतने दिनों तक tease करने के बाद, आखिर अब एक्ट्रेस ने गुड न्यूज शेयर कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications