जुड़वा बच्चों की डिलीवरी के कुछ ही महीनों बाद फिर से प्रेग्नेंट हुई 'किन्नर बहू'? बिकिनी में बेबी बंप से उड़ा

Rubina Dilaik Baby Bump: टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी जुड़वा बेटियों की परवरिश पर फोकस कर रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें अप्लोड कर दी हैं जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है। रुबीना की इन तस्वीरों के सामने आते ही एक बार फिर से उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे शुरू हो गए हैं।
दरअसल, रुबीना की तस्वीरों की बात करें तो हसीना इस दौरान बिकिनी में बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये रुबीना की लेटेस्ट तस्वीरें नहीं है बल्कि एक साल पुरानी तस्वीरें हैं जब रुबीना अपना बेबीमून इंजॉय कर रही थीं।
सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक काफी एक्टिव रहती हैं। कभी अपने पति अभिनव शुक्ला तो कभी पूरी फैमिली के साथ अभिनेत्री फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। शुक्रवार को भी रुबीना की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें स्वीमिंग पूल के नजदीक खड़े होकर वह बिकिनी में अपना बेबी बंप शो कर रही हैं।
इन फोटो को देखकर दोबारा से उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाह तेज हो गई। लेकिन एक्ट्रेस ने खुद कैप्शन में बताया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं, बल्कि ये थ्रोबैक तस्वीरें हैं, जो बीते साल प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने क्लिक कराई थीं। इस पोस्ट के माध्यम से रुबीना ने पुराने समय को याद किया है और बताया है कि वक्त कितनी तेजी से बीतता है।
बिकिनी अवतार में रुबीना दिलैक इससे पहले भी कई बार आग लगा चुकी हैं। आलम ये है कि उनकी थ्रोबैक फोटोज भी इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। मालूम हो कि 27 नवंबर 2023 को रुबीना ने दो जुड़वा बेटियों का जन्म दिया, जिनके नाम ऐधा और जीवा हैं।


Click it and Unblock the Notifications