इंतजार हुआ खत्म! Rubina Dilaik ने दिखा दिए अपनी जुड़वां बच्चियों के चेहरे, फोटोज देख लोगों ने दी बधाई

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik Daughters Face: रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला के फैंस को जबसे पता चला है कि इस कपल के जुड़वा बेटियां हुई हैं, तब से ही इनकी नन्हीं परियों की झलक देखने को बेताब हैं और अगर आप भी इसी लिस्ट में आते हैं तो आपक लिए खुशखबरी है, क्योंकि रुबीना और अभिनव ने अपनी बेटियों का चेहरा दिखा दिया है।

Rubina Abhinav Daughter

नवरात्रि के खास मौके पर रुबीना और अभिनव ने आखिरकार अपनी नन्हीं बेटियों की पहली झलक शेयर की। इस जोड़े ने नवंबर 2023 में अपनी जुड़वां बेटियों का खुशी-खुशी स्वागत किया और दस महीने बाद अब उन्होंने उनके प्यारे चेहरे पेश किए हैं।

Rubina Dilaik छिपाती थीं बेटियों का चेहरा

इस दौरान, रुबीना दिलैक और अभिनव ने अपनी बेटियों की पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरे को सावधानी से छिपाया। जब वे अपनी बेटियों की तस्वीरें पोस्ट करते थे, तो वे इमोजी का इस्तेमाल करके उनके चेहरे को छिपाया करते थे या कैमरे के एंगल से उनके चेहरे को क्रिएटिव तरीके से छिपाते थे।

बेटियों की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं

लेकिन अब रुबीना ने अपनी बेटियों के चेहरे पर से पर्दा हटा दिया है। तस्वीरें शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, "नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर ईधा और जीवा (ई एंड जे) को पेश कर रही हूं। इंतजार करने के लिए आप सभी का धन्यवाद!"

लोगों ने लुटाया प्यार

जैसे ही रुबीना-अभिनव ने अपने बच्चों के चेहरे दिखाए, कपल और उनके बच्चों के लिए शुभकामनाएं आने लगीं। निशा रावल ने लिखा, "घर में सभी प्यारे हैं।" सुगंधा मिश्रा ने लिखा, "बहुत सुंदर .. माता रानी की तरह प्यारी .. मिनी मां दुर्गा। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।" नेहा स्वामी ने लिखा, "कितना प्यारी हैं ये।"

पिछले साल हुआ था बेटियों का जन्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने सितंबर 2023 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उनकी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था, "हमने वादा किया था कि हम डेटिंग शुरू करने के बाद से साथ मिलकर दुनिया की खोज करेंगे, शादी की और अब एक परिवार के रूप में करेंगे। जल्द ही नन्हे ट्रेवलर का स्वागत है!" रुबीना दिलैक ने पिछले साल नवंबर 2023 में बच्चियों को जन्म दिया था, लेकिन उन्होंने एक महीने बाद गुरुपर्व के शुभ दिन पर इस बारे में ऑफिशियल ऐलान किया था।

More from Filmibeat

Read more about: rubina dilaik abhinav shukla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X