शादी के बंधन में बंधेंगे टीवी के ये जाने माने कपल, फैन्स के लिए GOOD NEWS
Recommended Video

जी टीवी के पॉपुलर शो 'छोटी बहु' को भला कौन नहीं जानता.. इसकी मुख्य किरदार रूबिना दिलायक एक समय पर टीवी की सबसे जानी मानी चेहरों में आती हैं। इस के साथ रूबिना ने कई हिट शो में काम किया है।फिलहाल रुबिना शक्ति में नजर आ रही हैं।
रुबीना दिलाइक के फैन्स के लिए गुड न्यूज है कि रुबीना और अभिनव शुक्ला जून 2018 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।अभिनव और रुबीना पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के परिवार वालों ने मिलकर शादी की तारीख और जगह फाइनल कर ली है।

अभिनव अक्सर 2 में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने छोटी बहू, हिटलर दीदी , दिया और बाती हम जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। अभिनव ने खुद अपनी शादी को लेकर बात भी की और उन्होंने ये भी साफ कहा कि "हां हम जून में शादी कर रहे हैं । शादी की तारीख अभी फाइनल नहीं की गई है क्योंकि हमारे पास कुछ विकल्प हैं जिनमें एक फाइनल करना है। किसी भी तरह का हमारे ऊपर दबाब नहीं था। मैं साफ कह चुका था जब तक मुझे अपने सही इंसान नहीं मिलेगा मैं शादी नहीं करुंगा। रुबीना बिल्कुल सही इंसान है।"
अभिनव ने साथ ही ये भी साफ किया कि वो शादी में घोड़े पर नहीं बैठेंगे क्योंकि वो इस प्रथा के सख्त खिलाफ हैं। उनका मानना है कि ये जानवरों पर अत्याचार है और वो अपना दर्द भी नहीं बयां कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











