एक महीने की हुई रुबीना-अभिनव की जुड़वा बेटियां, पहली फैमिली फोटो शेयर कर मांगा आशीर्वाद, बेहद खास है नाम

Rubina Abhinav Reveals Twin Daughters Name: टेलीविजन स्टार कपल रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर छाए रहे। जहां रूबीना का जुड़वा बच्चों वाला हैवी बेबी बंप और उनके फोटोशूट छाए रहे तो वहीं अब इस फैमिली ने बेटियों के जन्म के बाद पहले पोस्ट शेयर किया है।
रूबीना अभिनव ने अपनी बेटियों के साथ पहली फैमिली फोटो शेयर करते हुए दोनों के नाम फैंस के साथ शेयर किए। रूबीना अभिनव की बेटियों के नाम भी काफी खास हैं।
जहां कपल ने एक बेटी का नाम ईधा रहा है तो वहीं दूसरी बच्ची का नाम जीवा है। कपल की दोनों बेटियां आज एक महीने की पूरी हो गई है। ऐसे में उन्होंने कुछ बेहद खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
रूबीना अभिनव ने पहली फैमिली फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "यह बताते हुए उत्साहित और बेहद खुश हूं कि हमारी बेटियां, जीवा और ईधा आज एक महीने की हो गई हैं... गुरुपर्व के शुभ दिन पर ब्रह्मांड ने हमें आशीर्वाद दिया! हमारी परियों के लिए आप भी आशीर्वाद भेजें।"
रुबीना का ये पोस्ट शेयर करते ही सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया है। इसके साथ कमेंट सेक्शन में फैंस के साथ साथ तमाम सेलेब्स भी जमकर बधाईयां और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इस दौरान पहली तस्वीर में रूबीना और अभिनव जहां बेटियों को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीरों में बच्चिों के नन्हे हाथ नजर आते हैं। इसके साथ ही एक आखिरी तस्वीर में रूबीना पूजा करती दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि रूबीना अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही। रूबीना ने अपने तमाम प्रेग्नेंसी और बेबी बंप फोटोशूट की तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर की जो कि उनके फैंस के बीच वायरल रहती थीं। इसके साथ ही अब ये हसीना अपने यू ट्यूब व्लॉग्स और 'किसी ने बताया नही' नाम के टॉक शो को लेकर छाई रहती है।


Click it and Unblock the Notifications



