हिना खान का पीछा छोड़ अब इन बॉलीवुड सितारों के पीछे पड़ीं Rozlyn Khan, कहा- 'इन बु्ढ्ढों पर तो कोई भी...'

Rozlyn Khan

Rozlyn Khan On Bollywood Khan: स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित एक्ट्रेस रोजलिन खान सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पिछले दिनों हिना खान के ट्रीटमेंट पर खूब खुलासे किए थे। अब उन्होंने हिना से पीछा छुड़ाकर बॉलीवुड के खान पर निशाना साधने की ठानी है।

लगातार घट रही है 'सिकंदर' की कमाई

रोजलिन खान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिकंदर में सलमान खान के निराशाजनक परफॉर्मेंस के बाद उन पर कटाक्ष किया, जिसमें रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। 3 अप्रैल को, फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए, जिससे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 90 करोड़ रुपये हो गई। सलमान की पिछली पांच फिल्मों में से, सिर्फ उनकी 2023 की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने सिकंदर से पहले गुरुवार को कम कलेक्शन किया था।

रोजलिन खान ने साधा निशाना

इसी पर रिएक्शन देते हुए, रोजलिन ने कहा कि कोई भी फाइनेंसर बुढ्ढे आमिर और सलमान के साथ रिस्क नहीं लेगा। शुक्रवार को, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने लिखा, "कंगना (रनौत) आउट हुई अब इनकी बारी..! जैसे समय आता है वैसे समय जाता भी है, इसे दूसरे एक्टर्स की तरह शालीनता से स्वीकार करें..! हर कोई अमिताभ बच्चन नहीं होता।"

इसके अलावा, रोजलिन ने कहा, "जेन जी के साथ चले या फिर घर वापस जाओ..! जेन जी जो चाहते हैं वो है "रिएलिटी और सत्य"..! यह फिर से दर्शकों के युग की शुरुआत है..! घिसी-पिटी सोच वाले घर जाएंगे.. और खुले विचारों वाले मार्केट पर राज करेंगे..!

दो साल बाद रिलीज हुई फिल्म

2023 में आने वाली फिल्म टाइगर 3 के बाद दो साल में सलमान की पहली ईद रिलीज होने के बावजूद, सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अच्छा परफॉर्मेंस नहीं किया है और फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए स्ट्रगल कर रही है।

थिएटर मालिकों को हटानी पड़ी फिल्म

इसके खराब परफॉर्मेंस के कारण, थिएटर मालिक भी इसे दूसरी फिल्मों से बदलने के लिए मजबूर हो गए हैं। वीकेंड के बाद मुंबई के कई थिएटर्स से 'सिकंदर' को हटा दिया गया और उसकी जगह 'एम्पुरान', 'द डिप्लोमैट' और यहां तक ​​कि गुजराती फिल्में भी लगा दी गईं।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X