Rozlyn Khan ने Hina Khan पर साधा निशाना, कहा- 'वो अपने कैंसर का इस्तेमाल, पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं'

Hina Khan

Rozlyn Khan slams Hina Khan: कैंसर से जंग जीत चुकीं एक्ट्रेस रोजलिन खान ने हिना खान पर खुलकर निशाना साधा है। उन्होंने कैंसर के इलाज को पब्लिसिटी और दया पाने के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को रोजलिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए बताया कि हिना पर यह उनका दूसरा वीडियो है। रोजलिन ने माना कि उन्होंने पहले हिना को सपोर्ट किया था, लेकिन अब वह हिना खान को पब्लिसिटी के लिए कैंसर का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल कर रही हैं।

रोजलिन ने दावा किया कि, हिना ने स्टेज-3 कैंसर से लड़ाई नहीं लड़ी क्योंकि उन्होंने जरूरी लाइफस्टाइल को फॉलो नहीं किया नहीं किया और उन्हें अपने प्रेमी रॉकी जायसवाल के साथ शानदार रेस्तरां में खाना खाते हुए देखा गया।

रोजलिन ने आगे कहा कि हिना अपनी रील्स के साथ अपने इंस्टा फीड को अपलोड करने में बिजी हैं, अपनी विग दिखा रही हैं, जबकि ऐसी महिलाएं हैं जो हेडगियर या ढंग का दुपट्टा भी नहीं खरीद सकती हैं। रोजलिन ने खुलासा किया कि उनका और हिना का इलाज एक ही डॉक्टर के पास हुआ है और उन्होंने हिना को कैंसर से उनके स्ट्रगल को साबित करने वाले सबूत दिखाने की चुनौती दी।

रील शेयर करते हुए, रोजलिन ने लिखा, "मैंने सुना है कि लाइमलाइट की भूख आपको कहीं भी ले जा सकती है और यह कुछ सेलेब्स ने साबित किया है..! आपकी नई रिलीज के इर्द-गिर्द चीजें काफी अच्छी तरह से प्लान की गई थीं..! बधाई हो हिना खान।"

उन्होंने आगे लिखा, "कृपया अपने साथी कैंसर रोगियों/सर्वाइवर और ऑन्कोलॉजिस्ट के साथ भविष्य में चर्चा करने के लिए अपने किए गए ट्रीटमेंट की डिटेल शेयर करें।" रोजलिन ने हिना की कैंसर सर्वाइवर जर्नी को 'पीआर स्टंट' करार देते हुए उनको ट्रोल किया और आगे लिखा, "मुझे दुख है कि आपकी पीआर एक्टिविटीज से आपको कोई सहानुभूति नहीं मिल रही है क्योंकि हम आपके ट्रीटमेंट के दौरान बहुत दिखावा कर रहे थे, अगली बार ऐसी पीआर एक्टिविटीज के साथ शुभकामनाएं..! चिल रिलैक्स अगर आप कैंसर रोगियों से परेशान नहीं रहते तो कोई बात नहीं.,! यहां समाज ने भी कुछ खास करके नहीं रखा है कैंसर पेशेंट के लिए..!"

रोज़लिन की रील को इंटरनेट पर मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं। एक नेटिजन ने लिखा, "यार, आप प्लीज हिना को ऐसे मत बोलो, वह हमारी शेर खान है, ठीक है हिना खान को हमेशा भारी सपोर्ट मिलता है।" एक और नेटिजन ने लिखा, "जिसे आप को सब पता है मिली हो उसे पहले इस्तेमाल करो मिलो जानो किसी के बारे में बिना सोचे समझे जाना गलत है हिम्मत है तो फेस टू फेस इस्तेमाल करो ये बात करो यहां नोटंकी मत करो ठीक है आप जो भी हो मैं नहीं जनता आप को।"

More from Filmibeat

Read more about: rozlyn khan hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X