Hina Khan पर नकली कैंसर ट्रीटमेंट का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस की हालत हुई खराब, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती!

Rozlyn Khan Hospitalised: स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित रोजलिन खान (Rozlyn Khan) को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमजान के दौरान रोजाना रोजा रखने और अपनी स्लीप साइकिल में बदलाव के कारण उनकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ा, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
रोजलिन को तोड़ना पड़ा रोजा
शुरुआती जांच के बाद, उन्हें डॉक्टर ने दवाइयां दी और वह घर पर धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। अपनी सेहत से जुड़ी समस्या के कारण, उन्हें अपना रोजा भी तोड़ना पड़ा, जो वह कभी नहीं चाहती थीं।
'कैंसर के बाद शरीर में होती हैं कई परेशानी'
अपने हेल्थ अपडेट के बारे में पूछे जाने पर, रोजलिन ने बताया, "कैंसर से पीड़ित व्यक्ति का शरीर, ताकत और इम्यूनिटी कभी भी वैसी नहीं हो सकती जैसी कि कैंसर ट्रीटमेंट से पहले थी, भले ही वह इंसान बच जाए। दुर्भाग्य से, मैं भी इससे अलग नहीं हूं। रमजान हमारे लिए एक खास समय है और मैं अपने रोजे के प्रति बेहद डेडिकेटेड हूं क्योंकि मैं आस्था और धर्म में यकीन रखने वाली महिला हूं।"
'रोजा रखने की ताकत नहीं'
सेहत का अपडेट देते हुए उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, दुर्भाग्य से, मेरे शरीर और सेहत ने रोजा रखने की परमिशन नहीं दी और इससे मेरी सेहत पर बुरा असर पड़ा, जिसके कारण मुझे छुट्टी मिलने से पहले कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यह मेरे लिए कठिन समय है, क्योंकि मैं लगातार अपनी सेहत और अपने विश्वास और धर्म के बीच प्रायोरिटी तय करने में उलझी रहती हूं। कृपया मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखें और जल्द से जल्द मेरे पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना करें। मैं अभी भी ठीक हो रही हूं। सभी के प्यार और गर्मजोशी का इंतजार कर रही हूं।"
आपको बता दें, रोजलिन खान ही वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हिना खान पर गलत कैंसर ट्रीटमेंट की जानकारी देने का इल्जाम लगाया था।


Click it and Unblock the Notifications












