'मेरे खिलाफ प्लानिंग चल रही है, कोई पैसे देकर..' रोजलिन खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- हिम्मत है तो हिना से पूछो..

एक्ट्रेस रोजलिन खान और हिना खान के बीच में तकरार देखी जा सकती है। वैसे तो रोजलिन खान ने हिना खान पर तमाम आरोप लगाए हैं, लेकिन अभी तक सामने से हिना खान ने किसी बात का जवाब नहीं दिया है। रोजलिन का कहना है कि जिस डॉक्टर से हिना इलाज करवा रही हैं उसी डॉक्टर से वह भी करवाती हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उसकी 15 घंटे की सर्जरी कैसे चली थी हिना बस इतना बता दें।
हाल ही में रोजलिन खान ने फिल्मबीट से बातचीत करते हुए कहा कि 'मैंने तो हिना से एक सवाल पूछा था, लेकिन उसके बदले में क्या हो रहा है। मुझे फोन आ रहे हैं। मुझे एब्यूज किया जा रहा है मुझे धमकियां मिल रही हैं। रोजलिन कहती हैं कि यह सब करने वाला इंसान कोई जानने वाला ही है। क्योंकि वह कुछ पर्सनल बातें भी पूछ रहा था। वह आगे कहती हैं कि मैंने सभी कुछ रिकॉर्ड करके रखा है समय आने पर मैं लीगल एक्शन भी ले सकती हूं।'
रोजलिन आगे कहती हैं कि 'मुझे नरगिस दत्त फाउंडेशन का इनवाइट मिला था, लेकिन अचानक मुझे मना कर दिया जाता है कि आपको आने की जरूरत नहीं है वो मुझसे कई बातें पूछने लगा। तो मैंने कहा कि मैं क्यों बताऊं उसने मेरी सारी बातें रिकॉर्ड कीं। मुझे यकीन है की आगे कोई बड़ी कॉन्सट्रोवर्सी होने वाली है। उसने यूं ही मुझे कॉल नहीं किया कोई उसे पैसे देकर ये सब करवा रहा है।'
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि 'किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई हिना से ये पूछे और मैंने पूछा तो मैंने कौन सा गुनाह कर दिया ? कल नरगिस दत्त फाउंडेशन के इवेंट में कई रिपोर्ट्स थे। पर किसी ने नहीं पूछा कि हिना 15 घंटे किस सर्जरी में लग गए। कैसर उसे नहीं कहते हैं कि बाल चले गए कि आइब्रो चली गई। ये हर किसी के साथ होता है। पेड मीडिया को मैं इंटरव्यू नहीं देती जो लो सच जैनुएन हैं मैं उसने बात करती हू्ं, लेकिन अगर उनमें हिम्मत है तो हिना से ये सवाल करें कि 15 घंटे की कौन सी सर्जरी हुई है।'


Click it and Unblock the Notifications











