रोजलिन खान ने लगाए हिना खान पर जान से मारने का आरोप! बोलीं- मुझे लगातार धमकियां दी जा रही हैं

Hina khan

Rozlyn khan accuse Hina khan for death threats: एक्ट्रेस रोजलिन खान लगातार हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर को लेकर तमाम सवाल खड़े कर रही हैं। वह पहले कई वीडियोज भी बना चुकी हैं जिसमें वह तमाम दावे भी कर चुकी हैं। रोजलिन का कहना है कि हिना खान अपनी बीमारी को ज्यादा ही बढ़ा चढ़ाकर बता रही हैं। जिस तरह से वह इवेंट अटेंड करती हैं और इंटरनेशनल ट्रिप कर रही हैं उसे देखकर नहीं लगता है कि उन्हें स्टेज 3 का कैंसर है। इसके अलावा भी रोजलिन ने हिना पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।

वहीं अब रोजलिन हिना खान पर ऐसा आरोप लगाती नजर आ रही हैं जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, रोजलिन का कहना है कि हिना खान और उनकी टीम उन्हें धमकियां दे रही है। रोजलिन के पास रेप, एसिड अटैक, और डेथ थ्रेट के मैसेज आ रहे हैं। इतना ही नहीं रोजलिन का यह भी कहना है कि आज उन्हें नरगिस दत्त फाउंडेशन के इवेंट में शामिल होना था, लेकिन हिना और उनकी टीम उन्हें वहां जाने से भी रोक इतना ही नहीं रोजलिन ने दावा किया है कि हिना ने ऐन मौके पर उनका नाम हटवा दिया है।

रोजलिन ने कहा कि यह बहुत ही डरावना है कि किस तरह से हिना खान और उनकी टीम मेरे पीछे पड़ी हुई है। मुझे नरगिस दत्त फाउंडेशन के इवेंट में शामिल होना था, लेकिन हिना की टीम ने मेरा नाम ही हटवा दिया। मुझे फोन करके ये बोला गया कि मुझे इवेंट में आने की जरूरत नहीं है। मेरे साथ काफी गलत किया जा रहा है हिना अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही हैं।

रोजलिन ने कहा कि मैंने हिना से एक सवाल किया था जिसका उनके पास कोई भी जवाब नहीं था। इसके बदले में उन्होंने मुझे धमकियां देनी शुरू कर दी हैं। मुझे कहा जा रहा है कि अगर मैं इवेंट में शामिल हुई तो परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है। मेरी बार-बार बेइज्जती की जा रही है। हिना खान के जैसा मैंने घटिया इंसान नहीं देखा। जैसे ही हिना की टीम को मेरे बारे में पता चला वो मेरे पीछे पड़ गए हैं। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: rozlyn khan hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X