..................... Roshni Chopra wants to host dance reality show next | डांस रियलिटी शो पर रोशनी की निगाहें - Hindi Filmibeat

डांस रियलिटी शो पर रोशनी की निगाहें

टीवी रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस का नया दौर', 'कॉमेडी सर्कस तीन का तड़का' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की मेजबानी के बाद अब टीवी प्रस्तोता रोशनी चोपड़ा की निगाह डांस शो पर है।

रोशनी ने कहा, "एंकरिंग मेरा पहला प्यार है। मुझे जल्दी ही 'कॉमेडी सर्कस' से वापस हो जाना चाहिए। रियलिटी प्रोग्राम बहुत तेजी से बढ़े हैं। मैं आगे एक डांस शो प्रस्तुत करना पसंद करूंगी क्योंकि मुझे डांस से बेहद लगाव है।"

लेकिन कुछ भी हो रियलिटी शो 'देसी गर्ल' की विजेता के पास ऐसे किसी कार्यक्रम में भागीदारी करने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा, "भागीदारी भी बहुत तीव्र होगी। जब मैं एक रियलिटी शो में शामिल होती हूं, मैं जीत पाने की ओर उन्मुख हो जाती हूं। एक प्रतियोगिता में अपना 100 प्रतिशत समर्पित करने की मुझे बहुत जल्दी है..।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X