टीवी की प्रीति ज़िंटा का 8 साल में बदला लुक, लेटेस्ट फोटोज देख फैन्स बोले- क्या से क्या हो गए...

Roopal Tyagi Latest Photos: टीवी पर कई सारे ऐसे पॉपुलर सीरियल्स रहे हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच में काफी सुर्खियां बटोरी। आज हम आपको एक ऐसे ही सीरियल के बारे में बताने वाले हैं। जिसका नाम 'सपने सुहाने लड़कपन के' है। सीरियल में गुंजन नाम की एक लड़की का किरदार रूपल त्यागी ने निभाया। एक्ट्रेस की आवाज और गालों में डिंपल के चलते उन्हें छोटे पर्दे की प्रीति जिंटा भी कहा जाने लगा।
दरअसल 16 साल की उम्र में रूपल त्यागी बेंगलुरु से सपनों की नगरी मुंबई पहुंची। काफी लंबे समय से रूपल त्यागी टीवी इंडस्ट्री से गायब है। लेकिन आज के वक्त में उनका पूरा लुक बदल चुका है। उन्होंने बहुत ही कम वक़्त में अपने एक्टिंग के चलते दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बनाई थी। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'हमारी बेटियों का विवाह' से की थी।
इसी के अलावा रूपल त्यागी ने कई सारे टीवी सीरियल्स जैसे कि कसम से, एक नई छोटी सी जिंदगी और सपने सुहाने लड़कपन में भी अपनी अदाकारी के चलते दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई। रूपल त्यागी एक मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ बहुत अच्छी डांसर भी हैं। उन्होंने झलक दिखलाजा के आठवें सीजन में पार्टिसिपेट किया।
बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि रूपल त्यागी ने 'भूल भुलैया' के गाने 'मेरे ढोलना' पर बॉलीवुड कोरियोग्राफर पोनी वर्मा को असिस्ट किया। वह विद्या बालन और शाहिद कपूर जैसे सितारों को भी कोरियोग्राफ कर चुकी है। हालांकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अंकित गेरा से ब्रेकअप कर लिया और काफी ज्यादा टूट गई। उन्होंने काफी मुश्किल भरे समय का सामना किया और फिर इंडस्ट्री से दूरी बना ली।


Click it and Unblock the Notifications











