'नच बलिए 6' में गुंजन-मयंक की एंट्री!

शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "शो के लिए रूपल त्यागी और अंकित गेरा से संपर्क किया गया है। हालांकि, शो में हिस्सा लेने के बारे में उनके द्वारा पुष्टि होनी अभी बाकी है।"
इस अभिनेत्री से पूर्व में भी शो में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उस समय कोई पुरुष साथी न होने की वजह से उन्होंने इंकार कर दिया था।
'नच बलिए 6' नवंबर में 11 जोड़ियों के साथ स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होना शुरू हुआ। शो में खिताब के लिए मुकाबला करने के लिए अब आठ जोड़ियां बची हैं।


Click it and Unblock the Notifications











