रोनित रॉय ने परिवार के लिए उठाया ये बड़ा कदम, जिंदगी में करने जा रहे हैं ये बड़ा बदलाव

Ronit Roy

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रोनित रॉय वैसे तो अभी तक अपने काम को लेकर चर्चाओं में थे, लेकिन अब रोनित रॉय अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हेडलाइन में आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि रोनित रॉय ने एक बड़ा कदम उठाया है। रोनित रॉय के इस एक्शन को देख फैन्स तो चौंक ही गए हैं। दरअसल हाल ही में रोनित रॉय ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। रोनित इस पोस्ट में ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि वह अब सोशल मीडिया से दूरियां बना रहे हैं, लेकिन कितने समय तक वह अपने सोशल मीडिया से दूर रहेंगे इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।

बना रहे हैं सोशल मीडिया से दूरियां

रोनित ने अपने पोस्ट में लिखा कि- आराम और अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर लीक से हटकर जीना बहुत ही मुश्किल है। यह बहुत ही डरावना है। रोनित कहते हैं कि आप जानते ही हैं कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं। मैं आपकी पोस्ट को स्क्रॉल करता हूं। लाइक और कमेंट करता हूं। जितना हो सकता है उतना मैं डीएम का रिप्लाई करता हूं। आपने जो कुछ भी मुझे दिया है मैं उसका आभारी हूं। मैं हर चीज को संजोता हूं। फिलहाल तो मैं आपके प्यार का आभारी हूं।

मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए किया ये काम

रोनित यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि- मैं अब जिंदगी के उस मुकाम पर हूं जहां मुझे अपने परिवार के लिए जीना है उनके लिए नई राहें बनानी है। ये ऐसी राहें हैं जिसपर मैं पहले कभी नहीं चला। आराम और बुरी आदतों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना और लीक से हटकर जीना। यह डरावना है मुझे पता है, लेकिन ये करना बहुत ही जरूरी है। रोनित आगे कहते हैं कि मैं मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत होने की कोशिश करूंगा। इससे मैं अपना नया रूप ढंढ पाऊंगा। इसीलिए मैं कुछ समय तक सोशल मीडिया से दूर रहूंगा। प्लीज मुझे माफ करें। बता दें कि रोनित के इस पोस्ट को देख फैन्स के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, लेकिन फैन्स रोनित के इस फैसले का सम्मान कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ronit roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X