अदालत: पहली बार अपने ही केस के फैसले में धोखा खा गए केडी?
[टेलीविजन] सोनी टीवी के शो अदालत की अपनी एक खास फैन फॉलोइंग है जिनके लिए हम लेकर आए हैं एक अनोखी खबर। पहली बार शो में केडी अपने ही केस के फैसले में उलझते नज़र आएंगे। दरअसल, केडी सॉल्व करेंगे एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री जहां होश में मर्डर नहीं हुआ। केडी यानि कि रोनित रॉय एक ऐसी महिला का केस लड़ेंगे जिसने अपने ही पति का खून किया है।
हालांकि इस महिला का कहना होगा कि उसने ये सब एक तनाव दूर भगाने वाली दवा के साईड इफेक्ट में किया और वो तो होश में ही नहीं थी। तहकीकात में खुल जाएगा एक और ड्रग रैकेट जहां ऐसी दवाईयां बेची जा रही हैं जो हाई डोज़ ड्रग्स हैं और जानलेवा।
[एकता कपूर परदे पर वापस लेकर आ रही हैं 'चंद्रकांता' का रीमेक]
हालांकि केडी उस औरत को इंसाफ दिला देंगे पर कहानी ले लेगी ट्विस्ट जहां केडी को मिलेंगे कुछ और सुबूत। क्या उस औरत ने केडी को कर दिया चेक और मेट या फिर केडी अपनी गलती सुधार लेंगे जानने के लिए ज़रूर देखिएगा अदालत का ये एपिसोड।
[PICS: स्टार परिवार एवार्ड्स.. जानिए कौन है फेवरिट पति, पत्नी, सास, और....]


Click it and Unblock the Notifications












