मिस्टर बजाज और प्रेरणा फिर साथ-साथ

By Priya Srivastava

ShwetaTewariRonitRoy
स्टार प्लस को सर्वाधिक लोकप्रिय शो कसौटी जिंदगी के में कभी मिस्टर बजाज और प्रेरणा की जोड़ी एक बार फिर टेलीविजन पर दस्‍तक देने आ रही है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद सराहा था। पहले तो दोनों को लड़ते-झगड़ते और फिर एक होते दिखाया गया था और दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया था। इसके बाद रॉनित रॉय को लोग मिस्टर बजाज और श्वेता तिवारी को प्रेरणा के रूप में भी जानने लगे थे। उस वक्त रॉनित क्योंकि सास भी कभी बहू थी में भी अभिनय किया करते थे, लेकिन दर्शकों को प्रेरणा और उनकी जोड़ी अधिक पसंद आती है।

कई लोगों को तो यह भी गलतकपहमी हो गयी थी कि रॉनित रॉय और श्वेता तिवारी ने शादी कर ली है। हालांकि इस सो के खत्म होने के बाद कभी दोनों ने साथ में काम नहीं किया, उसके बाद दर्शकों के दिमाग से यह बात भी चली गयी। लोगों ने बातें बनाना बंद कर दिया था, जब सबको पता चला था कि दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं।

अब खबर यह है कि लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर दोनों एक साथ दिखाई देंगे। दर्शक इस बार इस जोड़ी को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो अदालत में देख सकेंगे। यह कहानी है, एक युगल की, जिसमें पति हत्या के षड़यंत्र में फंस जाता है। श्वेता तिवारी इसमें पत्नी की भूमिका िनभा रही हैं और उनके किरदार का नाम रेखती है।

वह अपने पति को बचाने के लिए जी जान लगा देती हैं और इसी क्रम में उनकी मुलाकात एक नामचीन वकील केडी पाठक से होती है, जो इस युगल को बचाने के लिए आगे जाता है। तो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर यह एपिसोड शनिवार 16 अप्रैल को रात 8 बजे देख सकेंगे। यह अदालत का स्पेशन एपिसोड है, जिसे खासतौर से दोनों किरदारों में ध्यान में रख कर बनाया गया है। चलिए, एक ही शो के लिए सही एक ही एपिसोड के लिए सही.दोनों करीब आये तो सही। और दर्शकों के सामने फिर से पुरानी जोड़ी होगी। अब देखना यह है कि इस एपिसोड में किस तरह रेवती अपने निर्दोष पति को बचाने के लिए संघर्ष करती है और केडी कैसे उनकी मदद करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X