रोनित की ज़िंदगी के काफी करीब है 'इतना करो ना मुझे प्यार'!
इतना करो ना मुझे प्यार दर्शकों के दिल में जगह बना रहा है। जहां पल्लवी कुलकर्णी 7 साल बाद परदे पर लौटी हैं वहीं रोनित रॉय भी काफी समय बाद एक दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। अटकलें हैं कि शो की कहानी रोनित के निजी जीवन से काफी मिलती है। इन सब खबरों को रोनित ने नकार दिया है। वे कहते हैं कि पहले तलाक के बाद ज़िंदगी में मुश्किलें आईं पर अब जीवम में सबकुछ ठीक है। वो पूरी तरह से निजी और व्यावसायिक जिंदगी में संतुलन बनाते हैं।

एक इंटरव्यू में रोनित ने कहा कि उनकी कोई सोशल लाइफ नहीं है, कोई दोस्त नहीं है और उन्हें बाहर जाना पसंद भी नहीं। रोनित का कहना था कि मैं एक तरह से वैरागी हूं। इसलिए मैं केवल काम पर जाता हूं और शूट खत्म होने के बाद सीधा घर आता हूं। इसलिए मैं अपने निजी जिंदगी में पूरा समय दे पाता हूं।
पढ़िए: कहानी की बैंड, स्टूडेंट ऑफ द इयर में रोनित क्यों थे अकेले टीचर!
एकता कपूर के आगामी शो के बारे में रॉनित ने कहा मैंने लंबे समय से एकता के साथ काम नहीं किया था। हर कोई मुझसे पूछता था कि आप उनके साथ काम क्यों नहीं कर रहे। मेरा जवाब होता था कि 'जब उनके पास मेरे लिए रोल होगा वे मुझे जरूर बुलाएंगी। और अब उन्होंने मुझे इस रोल के लिए संपर्क किया और मैंने हामी भर दी।
जानिए: क्यों गौहर और करिश्मा से जलती हैं निगार खान
इस डेली शो के अलावा यह एक्टर और कोई प्रोजेक्ट्स नहीं ले रहा है। रोनित प्लान करने में ज्यादा विश्वास नहीं करते। फिलहाल उनके पास इस शो के अलावा और कोई प्रोजेक्ट नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











