जनवरी से कोई कमाई नहीं की, बिजनेस भी बंद हो गया, जो भी है उसे बेच रहा हूं - रोनित रॉय का खुलासा
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते कई टीवी स्टार्स की पगार और आर्थिक हालत को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आयी। ऐसे में शूटिंग शुरू होने से पहले लॉकडाउन में कलाकारों के बिगड़ते हुए हालात को लेकर निराशा जाहिर की जा रही है। टीवी शूटिंग के साथ सिनेमा भी पूरी तरह से बंद है।
अगर नियम के साथ शूटिंग शुरू भी होती है तो इसे संभलने में लंबा वक्त चला जा सकता है। इन सब मामलों को लेकर रोनित रॉय ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया है कि कैसे उनकी भी आर्थिक स्थिति खराब है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि खुद की जान लेना इस हालात में बेहद दुखद है। लेकिन ये किसी भी मुश्किल का हल नहीं है। साथ ही उन्होंने लॅाकडाउन में खुद से जुड़ा भी एक खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











