"कहने को हमसफ़र हैं" के दोनों सीज़न ने दूसरे शोज से दस गुना अधिक रेटिंग हासिल की थी- रोनित रॉय

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 के बहुप्रतीक्षित वेब शो 'कहने को हमसफर हैं' के पहले और दूसरे सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए काफी सराहना पाने वाले अभिनेता रोनित रॉय को 6 जून के दिन शो के तीसरे सीजन के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार है।

यह रिलेशनशिप ड्रामा 'कहने को हमसफ़र हैं', रोहित, अनन्या और पूनम इन तीन मुख्य किरदारों के बीच उलझन से भरे प्यार पर आधारित है, जिसे रोनित रॉय, मोना सिंह और गुरदीप कोहली द्वारा निभाया गया है।

Ronit Roy

नए सीज़न में, रोहित अपने जीवन में बेपरवाह रवैया अपनाते हुए और अन्य सभी किरदारों से दूरी बनाते हुए दिखाई देंगे। अनन्या से अलग होने के बाद, शो में रोहित की ज़िंदगी में आया बदलाव देखने मिलेगा।

शो के तीन सीजन में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए रोनित कहते हैं, "मैं अपने प्रशंसकों को सफलता और सराहना के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं जो मुझे पहले दो सीजन में मिला है। दोनों सीज़न ने उस समय इंटरनेट पर किसी भी अन्य कंटेंट की तुलना में दस गुना अधिक रेटिंग हासिल की थी और मैं वास्तव में इस बात से बहुत खुश हूं।"

रोनित आगे कहते है, "मुझे अब भी याद है जब एकता (कपूर) ने पहली बात मुझे मूल विचार और कहानी सुनाई थी, वह बेहद उत्साहित थी और नरेशन के बीच में वह शो के प्रत्येक किरदार के बारे में छोटी-छोटी बातों को बेहद खूबसूरती से बताती है। आखिरकार, मैंने उस पर काम किया और इसे अपनी परफॉर्मेंस में शामिल किया।"

इस शो का तीसरा सीज़न 6 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कि ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X