रॉनित बोस रॉय ने किया जिमी शेरगिल के टीवी डेब्यू को रिप्लेस, संगीता घोष के साथ करेंगे कमबैक

हाल ही में टीवी पर एक नए शो की काफी चर्चा थी जिसके साथ जिमी शेरगिल अपना टीवी डेब्यू करने जा रहे थे। लेकिन अब इस शो में जिमी शेरगिल को रॉनित बोस रॉय ने रिप्लेस कर दिया है। स्वर्ण घर नाम का ये शो टीवी के सुपरस्टार कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं और इस शो में रॉनित बोस रॉय - संगीता घोष लीड कपल के तौर पर दिखाई देंगे।

ये शो कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा और जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस शो के साथ रॉनित बोस रॉय काफी सालों बाद टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। कुछ सालों पहले ही रॉनित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि टीवी पर उनके करने लायक अब कुछ नहीं बचा है। वो सब कुछ कर चुके हैं।

ronit-bose-roy-replaces-jimmy-shergill-in-ravi-sargun-s-baghban-remake-swaran-ghar-opposite-sangeeta

स्वर्ण घर के लिए रवि और सरगुन ने रॉनित को वादा किया है कि ये लंबा नहीं खींचा जाएगा और तय एपिसोड्स की एक सीरीज़ होगी। इससे पहले, रवि और सरगुन, उडारियां नाम का सीरियल प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है। बात करें स्वर्ण घर की तो इसकी कहानी फिल्म बागबान पर आधारित होगी। शो की कहानी संगीता - रॉनित और उनके तीन बच्चों के इर्द गिर्द घूमेगी।

आखिरी फैमिली ड्रामा

आखिरी फैमिली ड्रामा

रॉनित बोस रॉय आखिरी बार टीवी पर सोनी टीवी के सीरियल इतना करो ना मुझे प्यार में पल्लवी कुलकर्णी के साथ दिखाई दिए थे। इस सीरियल में रॉनित और पल्लवी अलग हो चुके एक कपल की भूमिका में थे जो अपने चार बच्चों के बीच बंटे हुए होते हैं। लेकिन हालात, इन्हें एक बार फिर साथ लेकर आता है। इस सीरीज़ में रॉनित और पल्लवी की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अदालत सीज़न 2

अदालत सीज़न 2

हालांकि, इतना करो ना मुझे प्यार के बाद रॉनित बोस रॉय अपनी सुपरहिट सीरीज़ अदालत के दूसरे सीज़न के साथ टीवी पर लौटे थे। लेकिन ये सीज़न केवल 26 एपिसोड्स के बाद बंद कर दिया गया। अदालत में एडवोकेट केडी पाठक के किरदार में रॉनित बोस रॉय ने पहले सीज़न में काफी वाहवाही बटोरी थी और पहला सीज़न 5 सालों तक चला था।

टीवी की शुरूआत

टीवी की शुरूआत

हालांकि, छोटे परदे पर रॉनित बोस रॉय का Breakthrough था एकता कपूर का शो कसौटी ज़िंदगी की। इस शो में रॉनित ने ऋषभ बजाज के किरदार में विलेन के तौर पर एंट्री की थी। लेकिन जल्दी ही उनका किरदार पूरी तरह बदल दिया गया था क्योंकि दर्शकों ने रॉनित के किरदार को खूब प्यार दिया था। धीरे धीरे कसौटी, प्रेरणा - अनुराग की जगह प्रेरणा और ऋषभ बजाज की कहानी के तौर पर दर्शकों को पसंद आने लगा। इसके बाद रॉनित ने एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर वीरानी के किरदार को जिया।

टीवी से फिल्मों

टीवी से फिल्मों

रॉनित ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों के साथ की थी। राम लखन में सुभाष घई को असिस्ट करने के बाद रॉनित ने जान तेरे नाम के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया था। रॉनित को पसंद भी किया गया लेकिन उनका करियर संघर्ष से भरा ही रहा जिसके बाद उन्होंने टीवी की ओर रूख कर लिया। टीवी से रॉनित ने एक बार फिर फिल्मों में वापसी की थी फिल्म उड़ान के साथ। इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के बाद रॉनित उन चंद एक्टर्स में से एक हो गए जिन्होंने फिल्मों और टीवी में बेहतरीन बैलेंस बनाया। खबर थी कि उनके भाई रोहित बोस रॉय अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं जिसके हीरो रॉनित होंगे। फिल्म बाप - बेटे की कहानी होगी। लेकिन कोरोना में ये फिल्म अटक गई।

वेब सीरीज़ का सफर

वेब सीरीज़ का सफर

रॉनित आखिरी बार टीवी पर शक्ति: अस्तित्व के एहसास की में एक छोटे से किरदार में दिखाई दिए थे। टीवी से उनका मन उठ चुका था। इस बीच रॉनित, कुछ वेब सीरीज़ में नज़र आए। टिस्का चोपड़ा के साथ उनकी सीरीज़ Hostages दर्शकों को काफी पसंद आई और रॉनित इसके दूसरे सीज़न के साथ भी लौटे। वहीं वो वूट की सीरीज़ Candy में भी दिखाई दिए।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो रॉनित बोस रॉय के पास एक तरफ यशराज फिल्म्स की शमशेरा है तो दूसरी तरफ धर्मा प्रोडक्शन्स की लाईगर। इसके अलावा, रॉनित बोस रॉय को हर साल बिग बॉस का ऑफर दिया जाता है और हर साल ये ऑफर करोड़ों का होता है। लेकिन रॉनित को फिलहाल इस रियलिटी शो में कोई दिलचस्पी नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X