ब्वॉयफ्रेंड ने बोला मम्मी-पापा को छोड़ दो..और इस एक्ट्रेस ने तोड़ दी शादी!
टेलिवीज़न सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में पहले वाली अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं शिल्पा शिंदे के काफी फैन्स हैं। और जबसे लोगों ने उन्हें भाभीजी के रोल में देखा तब तो वो लोगों की नज़रों में और भी चढ़ गईं। नतीजा ये हुआ कि शिल्पा ने इस शो को जब छोड़ा तब उस सीरियल की टीआरपी नीचे गिर गई।

बहरहाल, हम अभी इस सीरियल की नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे की बात कर रहे हैं और वो भी उनकी निजी जिंदगी के बारे में। शिल्पा ने हाल ही में अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में एक चौकाने वाला खुलासा किया है।
शिल्पा ने रोमित राज के साथ अपने रिलेशन के बारे में बात की है। शिल्पा ने बताया कि रोमित चाहता था कि वो अपने मां बाप से रिश्ता तोड़ के रोमित के साथ रहे।
शिल्पा ने कहा कि मेरा मानना है कि अपने माता-पिता को छोड़कर मैं उस लड़के के साथ रहूं..ये सही नहीं है। शिल्पा ने बताया कि मैंने रोमित के परिवार के लिए बहुत कुछ किया था, लेकिन रोमित कहीं भी एडजस्ट करने के लिए तैयार नहीं था।
बहरहाल आपको बता दें कि इन दोनों की ये शादी वाली तस्वीरें टीवी सीरियल के सेट की हैं। आपको बता दें कि शिल्पा की शादी होने वाली थी टीवी एक्टर रोमित राज से, जो उनके साथ 'मायका' और 'मात-पिता के चरणों में स्वर्ग' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं।
दोनों सीरियल मायका में एक-दूसरे के पार्टनर बने थे। इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं। प्यार हुआ और दोनों ने फैमिली मेंबर्स, रिलेटिव्स और फ्रेंड्स की मौजूदगी में 29 नवंबर 2009 को गोवा में शादी करने का फैसला लिया।
शिल्पा ने एक बार बताया था कि इस शादी के कार्ड छप चुके थे। लेकिन बाद में सिचुएशन कुछ ऐसी बनीं कि उन्होंने इसे रद्द करने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications





