बरुण सोबती-सुरभि ज्योति का रोमांटिक फोटोशूट...बेहद खूबबसुरत
जल्द ही यूट्यूब पर बरुण सोबती और सुरभि ज्योति अभिनीत वेब सीरिज 'तन्हाइयां' लांच होने वाली है। जिसके लिए सुरभि-बरुण ने एक रोमांटिक फोटोशूट कराया है,आप भी देखें
जल्द ही यूट्यूब पर बरुण सोबती और सुरभि ज्योति अभिनीत वेब सीरिज 'तन्हाइयां' लांच होने वाली है। कुछ ही दिन पहले इस सीरिज का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसमे दोनों की केमिस्ट्री बेहद जबरदस्त नजर आ रही हैं।
दर्शक भी 'तन्हाइयां' वेब सीरिज का बेसब्री से इंतजार कर रहें है। सीरिज के ट्रेलर में दोनों की फ्रेश पैयिरंग दर्शकों को खूब भा रही है। बता दें, आखिरी बार दर्शकों ने बरुण सोबती को स्टार प्लस के शो इस प्यार को क्या नाम दूँ में देखा था।
इस शो में वह सनाया ईरानी के साथ नजर आये थे।दर्शको ने दोनों की पेयरिंग को भी काफी पसंद किया था। वहीं सुरभि ज्योति आखिरी बार शो इश्कबाज ने नजर आयीं थी।
सीरिज का ट्रेलर आने के बाद फैन्स में इस सीरिज में दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए उत्शुकता काफी बढ़ गयी है। सीरिज का पहला एपिसोड कब रिलीज किया जायेगा अभी तक इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है


Click it and Unblock the Notifications