खतरों के खिलाड़ी 5 में एक्शन ही नहीं रोहित की कॉमेडी भी!

रोहित शेट्टी जो कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 के होस्ट हैं को इस शो से बहुत उम्मीदें हैं। रोहित शेट्टी जो कि अपनी एक्शन और आउट एंड आउट कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी फेमस हैं और 100 करोड़ के बादशाह कहलाते हैं से कलर्स चैनल को भी बहुत उम्मीदें हैं कि वो इस शो को और भी एंटरटेनिंग बना देंगे। रोहित शेट्टी ने अभी तक अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को बहुत एंटरटेन किया है। अभी तक अजय देवगन ही रोहित शेट्टी के फेवरेट रहे हैं और उसके अलावा पिछले ही साल रोहित शेट्टी ने पहली बार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर चेन्नई एक्सप्रेस जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी दी। और अब वो पहली बार टीवी रियैलिटी शो को होस्ट करके कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी के पार्टिसिपेंट्स की अनाउंसमेंट के इवेंट के दौरान मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कहा कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 में इसीलिये लाया गया है कि वो कुछ नया और कुछ हटकर करें। वो कॉमेडी और एक्शन दोनों को मिक्स करके एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट फिल्में बनाते आए हैं और अब वो एक एंटरटेनिंग शो भी बना रहे हैं। रोहित ने कहा कि जब वो गोलमाल, बोल बच्चन जैसी फिल्में बना रहे थे तो उन्हें नहीं पता था कि ये फिल्में करोड़ो कमाएंगी। लेकिन इन्होंने कमाए। उसी तरह से उन्होंने खतरों के खिलाड़ी को लेकर भी कुछ एक्सपेक्टेशन नहीं रखी हैं। उन्हें लगता है कि ये शो भी लोगों को बेहद पसंद आएगा और टीवी पर धूम मचाएगा।

नील नितिन मुकेश चाइनीज हैं..!

खतरों के खिलाड़ी के चार सीजन में अभी तक बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और बॉलीवुड की जंगली बिल्ली प्रिंयका चोपड़ा होस्ट रह चुकी हैं। अब रोहित शेट्टी भी इस शो को होस्ट करेंगे। रोहित का कहना है कि उनके ऊपर किसी भी तरह का कोई प्रेशर नहीं है और वो खुद को अक्षय कुमार या फिर प्रियंका चोपड़ा से कंपेयर नहीं कर रहे हैं। ये सीजन पहले से अलग होगा और वो अपनी पूरी कोशिश करेंगे खतरों के खिलाड़ी 5 को और भी ज्यादा एंटरेटनिंग बनाने की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X