Khatron Ke Khiladi 9 :रोहित शेट्टी का भड़का गुस्सा,कहा यहां पर अपना ड्रामा बंद करो Video
सिंबा की सफलता के साथ इन दिनों रोहित शेट्टी टीवी पर भी छाए हुए हैं। जी हां,रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि इस शो की शूटिंग पहले ही हो चुकी है। केवल फाइनल एपिसोड की शूटिंग करना बाकी है। फिलहाल इसके लिए लंबा वक्त है।
बतौर कंटेस्टेंट इस वक्त शो में भारती सिंह, श्रीसंत, आदित्य नारायण और विकास गुप्ता के साथ कई स्टार्स दिखाई दे रहे हैं। शो के दूसरे वीक में ही रोहित शेट्टी बुरी तरह से भड़क चुके हैं। उनका यह गुस्सा किसी और के लिए नहीं बल्कि विकास गुप्ता के लिए है।

पिछले एपिसोड में विकास के कारण भारती को स्टंट के दौरान चोट लगने वाली थीं। ये देखते हुए रोहित शेट्टी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी। आने वाले एपिसोड में एलिमिनेशन स्टंट के दौरान विकास गुप्ता स्टंट करने से इंकार कर देते हैं। इसे देखते हुए रोहित बुरी तरह भड़क जाते हैं।
वह विकास पर भड़कते हुए कहते हैं कि यहां पर ये सब ड्रामा नहीं चलने वाला है। यहां पर ड्रामा का फॉर्मेट है ही नहीं। तुम्हें ये स्टंट किसी भी हाल में पूरा करना है मतलब करना है। इतना सुनने के बाद एक बार फिर विकास स्टंट करने से इंकार कर देते हैं। नीचे देखिए इसका VIDEO
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि टीवी के ये स्टार्स करते हैं करोड़ों की कमाई...


Click it and Unblock the Notifications











