फैंस की डिमांड, खतरों के खिलाड़ी 9 में 1 नहीं 2 स्टार्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री, जबरदस्त !
खतरों के खिलाड़ी 9 में खतरनाक स्टंट काफी पसंद किए जा रहे हैं। प्राइम टाइम में टेलीकास्ट होकर ये शो टीआरपी पर नंबर 1 की जगह बनाए हुआ है। इस बार टीवी की कई नामी स्टार्स इस शो से दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। शो की शुरुआत से लेकर अब तक अविका गौर, जैन इमाम, श्रीसंत और एली गोनी एलिमिनेट हो चुके हैं।
अपने पिछले सभी सीजन के मुकाबले इस बार खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट के सामने काफी खतरनाक स्टंट लेकर आए हैं। ऐसे में हर एपिसोड में रोने और चीखने की आवाज सुनाई देती है। इस बात से हम आपको पहले वाकिफ करवा चुके हैं कि इस शो की शूटिंग पहले हो चुकी है। केवल इस शो का फाइनल एपिसोड पूरा होना बाकी है।

ऐसी खबर है कि इन दो पसंदीदा कंटेस्टेंट की शो पर दोबारा वापसी की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार अली गोनी शो में दोबारा आ सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ आने वाले एपिसोड में आदित्य नारायण भी शो से अलविदा ले लेंगे। लेकिन फिर उन्हें दोबारा शो में बुलाया जाएगा।
आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 9 की कंटेस्टेंट जैस्मीन के सोशल मीडिया पर काफी फैंस हैं। ऐसा लुक देखकर सभी के होश उड़ गए हैं..आप भी देखिए...


Click it and Unblock the Notifications