..................... Rohit Shetty show Khatron Ke Khiladi 14 contestant Krishna Shroff help poor childrens - Hindi Filmibeat

'खतरों के खिलाड़ी 14' की ये कंटेस्टेंट है गरीब बच्चों का सहारा, अब स्टंट शो में मचाएंगी धमाल

Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 14

Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 14 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस बार के सीजन में जबरदस्त कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं और स्टंट और टास्क के चलते वह अपना जलवा भी दिखाएंगे। लेकिन इस बार के सीजन में एक ऐसी कंटेस्टेंट है जो कि चर्चा के विषय बनी हुई है। दरअसल हम बात कर रहे हैं जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है और इन दोनों लोगों के बीच में वह अपने सोशल वर्क को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा पहली बार टीवी शो का हिस्सा बनने जा रही है। हालांकि वह इससे पहले अपनी फिटनेस और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को लेकर जानी जाती थी।

खतरों के खिलाड़ी 14 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली कृष्णा श्रॉफ इस वक्त अपने सोशल वर्क को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल वह गरीब बच्चों की सहायता करती है और मुंबई में बेघर और बेसहारा बच्चों के लिए हर साल चैरिटी भी करती हुई नजर आती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह एक एनजीओ के साथ में भी जुड़ी हुई है जो कि बच्चों की पढ़ाई के लिए भी मदद करता है।

अगर हम कृष्णा श्रॉफ की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में ब्लैक शीप नाम की एक शॉर्ट डॉक्युमेंट्री बनाई थी। इसी के अलावा उन्हें फिल्म मुन्ना माइकल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करते हुए देखा गया था। हालांकि वह एक बिजनेस वूमेन भी है और वह खुद का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का स्टूडियो भी चलाती हैं। वह बास्केटबॉल कोच ही नहीं बल्कि MMA फाइटर और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए भी काफी मशहूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X