Khatron Ke Khiladi 12: सृति झा -प्रतीक सहजपाल तक जानिए कौन हैं रोहित शेट्टी के शो के कंटेस्टेंट, पूरी लिस्ट!
टीवी के बड़े रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का आगाज जल्द होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार फिर से एक बार साउथ अफ्रीका में खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग शुरू होगी। हर साल की तरह इस बार भी कई बड़े नाम खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगे। खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के लिए टीवी के कई बड़े नाम चर्चा में हैं।
ऐसे में कुछ नाम सामने आए हैं। हर बार की तरह इस बार भी फैंस अपने स्टार्स को खतरों से खेलते और डरते हुए दिखाई देंगे। इस बार जिन कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आयी है वो टीवी का बड़ा चेहरा होने के साथ रियलिटी शो से पहले ही पहचान बना चुके हैं।

कंगना रनौत के शो लॉक अप से लोकप्रियता हासिल कर रहे स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम इस लिस्ट में तय माना जा रहा है। मिस्टर फैसू के नाम से इंस्टाग्राम स्टार बन चुके फैसल शेख से भी शो के मेकर्स ने संपर्क किया है। उनका नाम भी जल्द खतरों के खिलाड़ी के लिए फाइनल किया जा सकता है।
Recommended Video

जन्नत जुबैर रहमानी
जन्नत जुबैर रहमानी भी इंस्टाग्राम क्वीन हैं और उनके फॉलोअर्स की गिनती भी काफी अधिक है। जन्नत जुबैर रहमानी भी खतरों का सामना करते हुए दिखाई देंगी। जन्नत जुबैर तू आशिकी और फुलवा जैसे शो में नजर आ चुकी हैंं।

सृति झा
टीवी की दुनिया का बड़ा चेहरा कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा यानी कि सृति झा भी खतरों का सामना कर अपनी संस्कारी टीवी इमेज को तोड़ते हुए नजर आयेंगी। सृति झा को कई साल से शो के लिए अप्रोच किया जा रहा था। सृति झा भी इसके लिए जल्द हामी भर सकती हैं।

प्रतीक सहजपाल
बिग बॅास 15 फेम प्रतीक सहजपाल भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। टास्क करने में प्रतीक सहजपाल कितने माहिर हैं इसका नजारा बिग बॅास 15 में देखा जा चुका है। प्रतीक सहजपाल को भी रोहित शेट्टी के इस शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आयी है।

शिवांगी जोशी
ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा यानी कि शिवांगी जोशी का भी नाम सामने आया है। बालिका वधू 2 के बाद शिवांगी जोशी को सीधे तौर पर खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में देखा जा सकता है । ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद शिवांगी जोशी का यह पहला रियलिटी शो होगा।


Click it and Unblock the Notifications











