'खतरों के खिलाड़ी 11' लांच पर श्वेता तिवारी का Hot कातिलाना लुक देख, ठहर गई सबकी नजर, देखिए तस्वीरें
खतरों के खिलाड़ी 11 का शानदार लांच मुंबई में गुरुवार को हुआ। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट की हॅाट एंट्री ने शो के लांच में जान भर दी। सबसे अधिक किसी पर नजर जाकर थम गई तो वो रही हैं श्वेता तिवारी। श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के दौरान से ही अपनी हॅाट लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रही हैं।
श्वेता तिवारी ने परफेक्ट बॅाडी के साथ एब्स भी बनाए हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 के लांच के दौरान श्वेता तिवारी का हॅाट अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। ग्लैमरस के मामले में वह सभी को टक्कर देती हुई नजर आ रही थीं।

इस इवेंट पर जमकर मस्ती भी की गई। लेकिन सबसे अधिक जो छाया रहा है वो है सभी कंटेस्टेंट का स्टाइलिश लुक। इस बार बतौर कंटेस्टेंट कई बड़े नाम इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। इस सीजन में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, आस्था गिल,विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला के साथ और भी कई बड़े चेहरे खतरों का सामना करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











