सिंघम 3 के साथ अजय देवगन के फैंस के लिए गोलमाल 5 DHAMAKA
ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी ब्लॅाकबस्टर फिल्म पर एनिमेटेड सीरीज बनाई जा रही हो। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की सिंघम की।
सिंघम की कामयाबी के बाद रोहित ने अजय देवगन के सिंघम से प्रेरित होकर लिटिल सिंघम एनिमेटेड सीरीज बनाई है। इससे भी बड़ा सरप्राइज यह है कि रोहित जल्द ही आपके सामने गोलमाल के दिलचस्प किरदारों पर आधारित एनिमेटेड सीरीज लेकर आ सकते हैं।

इसकी जानकारी रोहित शेट्टी ने एक अखबार से बातचीत के दौरान दी। रोहित ने कहा कि वैसे कई फिल्में हैं जिनके किरदार पर एनिमेटेड सीरीज बनाई जा सकती है। लेकिन अगर मेरी फिल्मों की बात की जाए तो गोलमाल के सभी किरदार एक से बढ़कर एक हैंं।
इन सभी वो खूबी है जिनपर एनिमेटेड सीरीज बनाई जा सकती है।वह आगे कहते हैं कि गोलमाल और सिंघम परिवार वाली फिल्में हैं। जिन्हें हर वर्ग का दर्शक देखना पसंद करता है।हमें पता है कि बच्चे इस फिल्म को देखने आते हैं।
हम बच्चों को ध्यान में रखकर अपनी स्क्रिप्ट तैयार करते हैं। गौरतलब है कि रोहित शेट्टी की लिटिल सिंघम 21 अप्रैल से डिस्कवरी किड्स पर टेलीकास्ट की जाएगी। मुमकिन है कि जल्द गोलमाल की भी बारी आ जाए।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि टीआरपी रेटिंग के अनुसार गोलमाल अगेन सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। यहां देखिए इस साल की टॅाप 7 फिल्मों की चौंकाने वाली रेटिंग..


Click it and Unblock the Notifications












