बदल जाएगा 'खतरों के खिलाड़ी'..ऐसा होगा नया सीज़न!
खतरों के खिलाड़ी सीज़न 5 और 6 को होस्ट करने वाले रोहित शेट्टी एक बार फिर इसके अगले सीज़न को होस्ट करेंगे।
खतरों के खिलाड़ी सीज़न 5 और 6 को होस्ट करने वाले रोहित शेट्टी एक बार फिर इसके अगले सीज़न को होस्ट करेंगे। बता दें कि पिछले सीज़न को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने होस्ट किया था। इस बार इसके अगले सीज़न में अर्जुन कपूर को रिप्लेस करते हुए रोहित शेट्टी फिर से वापसी करने वाले हैं।

खबरों की मानें तो अर्जुन अपनी अगली फिल्मों में व्यस्त रहने के कारण इस सीज़न को होस्ट नहीं कर पाएंगे। यही कारण है कि अगले सीज़न को अब रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। यही नहीं, होस्ट के साथ साथ इस शो की लोकेशन भी बदल दी जाएगी। इस बार ये सीज़न स्पेन में शूट किया जाएगा जो पिछली बार अर्जेनटीना में शूट किया गया था।
Shocking..कंगना हो गई हैं नाराज...देना चाहती हैं थप्पड़ से जवाब
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शो के सीज़न चार देशों मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेनटीना और स्पेन में शूट किए जाने हैं। बहुत से सीज़न तो पहले ही दक्षिण अफ्रीका में शूट हो चुके हैं। इस बार कोई और अच्छी लोकेशन का प्लान है। इसलिए अब स्पेन का विचार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications