Khatron Ke Khiladi 9 : रोहित शेट्टी ने कॅामेडियन भारती को उठा कर फेंका, चौंकाने वाला VIDEO
रोहित शेट्टी एक बार फिर से सबसे बड़ा खतरा लेकर आ रहे हैं। हाल ही में रोहित ने अपनी फिल्म सिंबा का ट्रेलर लांच किया। जहां पर रणवीर सिंह जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इससे भी खतरनाक एक्शन की तैयारी रोहित शेट्टी ने कर ली है। वो भी खतरों के खिलाड़ी 9 के साथ।
इस शो की लगभग शूटिंग अर्जेंटीना में हो चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि केवल फाइनल एपिसोड की शूटिंग बकाया है। काफी दिनों से चर्चा थी कि यह शो बिग बॅास 12 के खत्म को होने के बाद आॅन एयर होगा।

अब ऐसा माना जा रहा है कि इस शो का आगाज इसी महीने होने वाला है। इस शो से जुड़ा पहला प्रोमो सामने आ गया है। 30 सेकंड के इस प्रोमो में भारती सिंह खतरों के खिलाड़ी में होने जा रहे टास्क का मजाक उड़ाती दिखाई देती हैं तभी रोहित शेट्टी की एंट्री होती है।
जो भारती से कहते हैं हंस लो जितना हंसना है फिर तो सिर्फ रोना ही रोना है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार स्टंट का स्तर काफी ऊपर तक रहने वाला है।
जिसे करने में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्र्री के इन कंटेस्टेंट की हालत खराब होने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में कौन से स्टार कमाल दिखाते नजर आयेंगे साथ ही इस शो का मजेदार प्रोमो Video


Click it and Unblock the Notifications