Winner आशीष ने जीता खतरों के खिलाड़ी 6
दर्शकों का पसंदीदा रियैलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 6 का आज ग्रैंड फिनाले है जिसमें चार प्रतिभागी पहुंचे हैं। इन चार प्रतिभागियों में इकबाल, सगारिका, चांग और आशीष। खबरों के अनुसार आशीष इस शो को जीत चुके हैं और सगारिका, इकबाल व चांग आखिरी दाव हार बैठे।
शनिवार को नंदीष टास्क को पूरा ना कर सके और शो को अलविदा कह गये। रोहित शेट्टी द्वारा डिजाइन किये गये टास्क में इकबाल खान और सगारिका घाटगे की जोड़ी ने आशा नेगी और राकेश की जोडी के साथ कंपीट किया।
आशा नेगी व राकेश ने टास्क को 1 मिनट 33 सेकेंड में पूरा किया जबकि वहीं इकबाल व सगारिका ने इसी टास्क को 1 मिनट 28 सेकेंट में पूरा किया। अब इस शोक का फाइनल टास्क पेरिस में शूट किया गया है। आज के फिनाले में सगारिका, आशीष, इकबाल व चांग पार्टिसिपेट करेंगे ये आखिरी टास्क बहुत ही मुश्किल व खतरों से भरा होने वाला है।
तो बस इंतजार करिये कुछ घंटों का और आपके सामने होगा ये आखिरी खतरनाक टास्क जिसे जीतकर आशीष खतरों के खिलाड़ी 6 के विजेता बनेंगे.


Click it and Unblock the Notifications












