..................... Rohit Shetty gave an offer, These members of Bigg Boss will now go to Khatron Ke Khiladi - Hindi Filmibeat

बिग बॉस के यह सदस्य जाएंगे अब खतरों के खिलाड़ी में, Rohit Shetty ने दिया ऑफर

Rohit Shetty

Rohit Shetty: कलर्स टीवी का बिग बॉस के बाद दूसरा सबसे चर्चित शो है खतरों के खिलाड़ी, जिनको रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन शुरु होने वाला है और इसमें जो सदस्य हिस्सा लेगें उनको लेकर लगातार खबरें वायरल हो रही हैं। अब खबर है कि बिग बॉस के कुछ खास सदस्य खतरों के खिलाड़ी में दिखाई देने वाले हैं उनको शो का ऑफर मिल चुका है।

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब शो के 13वें सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर बज हुआ है। खतरों के खिलाड़ी को लेकर नई अपडेट सामने आ गई है।

सबसे पहला जो नाम है वह है सौंदर्या शर्मा का, बिग बॉस में सौंदर्या ने पनी हिम्मत के साथ-साथ बोल्डनेस को लेकर भी खूब चर्चा बटोरी। ईटाइम्स की खबर के अनुसार, बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा को खतरों के खिलाड़ी का ऑफर मिला है।

सूत्रों की मानें तो पार्टी के दौरान रोहित शेट्टी ने सौंदर्या को खतरों के खिलाड़ी 13 में आने का ऑफर दिया। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फैंस को अभी भी पुष्टि का इंतजार है क्योंकि इससे पहले भी कई नाम सामने आ चुके हैं परंतु ऑफिशियल कुछ नहीं हुआ है।

बिग बॉस 16 के घर में सौंदर्या शर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती थीं। एक्ट्रेस ने शो के दौरान हर एक टास्क को पूरी सिद्दत के साथ किया। इसलिए उन्हें बिग बॉस 16 में टास्क मास्टर का टाइटल भी मिला। अब अगर सौंदर्या स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी ने देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

बता दे आपको कि सौंदर्या के अलावा, प्रियंका चहर चौधरी, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे और शालिन भनोट का भी नाम सामने आया है कि यह भी खतरों के खिलाड़ी शो का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन पुष्टि अभी तक किसी भी नाम की नहीं हुई हैं तो फैंस बस इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: rohit shetty khatron ke khiladi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X