मई में होगा 'गोलमाल' धमाका, रोहित शेट्टी और अजय देवगन के फैंस के लिए बिग सरप्राइज,
रोहित शेट्टी और अजय देवगन फैंस के लिए एक खास सरप्राइज लेकर आए हैं। अब आपको गोलमाल को देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। 13 मई से गोलमाल की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है। लिटिल सिंघम के बाद रोहित शेट्टी अब एक कार्टून शो ला रहे हैं। जिसका नाम गोलमाल जूनियर होगा।
सोनिक चैनल पर दिखाए जाने वाली इस सीरीज में सारे किरदार आपको रियल गोलमाल फिल्म की तरह दिखाई देंगे। 13 मई से हर रोज दोपहर 1.30 आप जूनियर माधव,गोपाल, लक्ष्मण और लकी के बीच की लड़ाई देखने को मिलेगी। जहां पर ये चारों मिलकर अपने आपसी झगड़े से कैसे कॅामेडी और एक्शन का तड़का लगाकर दुश्मन का खात्मा करते हुए दिखाई देंगे।

ठीक ऐसा ही जैसा आप गोलमाल की पिछली सीरीज में देख चुके हैं। किरदार वही होगी लेकिन कहानी गोलमाल की हर सीरीज की तरह नई होगी। रोहित ने शो के लांच के दौरान कहा कि गोलमाल सीरीज मेरे दिल के बेहद करीब है। साल 2005 में हमने इसकी शूटिंग शुरू की थी। तब ये एक साधारण कॅामेडी फिल्म थी।
अब ये एक घरेलू ब्रांड बन गया है। ऐसा हमने कभी नहीं सोचा था। गोलमाल मेरे लिए एक जिम्मेदारी है। गोलमाल अगेन भी बच्चों को काफी पसंद आयी थी। बच्चों द्वारा पसंद किए जाने पर हमने सोचा कि इस फिल्म को अलग स्तर पर ले जाना चाहिए। एनिमेटेड फॅारमेट में बच्चे इस सीरीज को नियमित देख सकते हैं। सीरीज साल में एक बार देखने को मिलता है। लेकिन ये शो लगातार देखा जा सकता है।
बहरहाल, यहां देखिए अजय देवगन की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











