कलर्स की 'मधुबाला' बनेंगी 'सिंघम 2' की हिरोईन!

आपकी 'मधुबाला' यानी कि 'झलक दिखला जा सीजन-6' की विनर दृष्टि धामी के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है कि वह बहुत जल्द बड़े पर्दे पर अपने जलवे बिखेर सकती हैं वो भी सिने सुपर स्टार अजय देवगन के साथ।

चौंक गये ना लेकिन खबर यही आ रही है कि इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्देशक रोहित शेट्टी बहुत जल्द अपनी सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्हें एक नये चेहरे की दरकार है और उनकी नजर इस समय कलर्स के बहुचर्चित शो 'मधुबाला' की हिरोईन दृष्टि धामी पर अटक गयी है।

अगर सबकुछ ठीक रहा तो दृष्टि आपको 'सिंघम 2' में नजर आयेंगी, हालांकि अभी यह उड़ती-उड़ती खबर है जिसपर अभी औपचारिक मोहर लगना बाकी है। देखते हैं कि इस बात का औपचारिक खुलासा कब होता है।

वैसे अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रमोशन के सिलसिले में जब रोहित शेट्टी कलर्स के डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 6' के मंच पर प्रमोशन के लिए आये थे तो उन्होंने दृष्टि की काफी तारीफ की थी और कहा था कि आपका डांस देखकर मुझे लगा कि आप को सिल्वर स्क्रीन पर होना चाहिए क्योंकि आप एक खूबसूरत अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही बेहतरीन डांसर भी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X