अजय देवगन का बिग सरप्राइज,सिंघम 3 का लिटिल कमबैक, सिर्फ 13 दिन बाद
सिंघम और अजय देवगन के फैंस के लिए यह खबर धमाकेदार हो सकती है।अजय देवगन और रोहित शेट्टी के फैंस लंबे समय से सिंघम 3 का इंतजार कर रहे हैं।
अब आप सभी का इंतजार खत्म हो जाएगा। जी हां, जल्द ही रोहित शेट्टी सिंघम लेकर आ रहे हैं। लेकिन इस बार सिंघम की साइज लिटिल हो गई है।हम बात कर रहे हैं लिटिल सिंघम की। लिटिल सिंघम एक रोमांचक एनिमेशन सीरीज है।

जी हां, इसका ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। लेकिन वो भी बेहद अलग अंदाज में। इस बार रोहित और अजय देवगन मिलकर दर्शकों के लिए विलन का खात्मा करने के लिए छोटा सिंघम लेकर आ रहे हैं।
250 एनिमेशन कलाकार की मदद से 6 महीने से अधिक समय में इसे तैयार किया गया है। इतना ही नहीं 21 अप्रैल से इसका टेलीकास्ट डिस्कवरी किड्स पर दोपहर और शाम को किया जाएगा।
लिटिल सिंघम के कारनामों के 150 से अधिक एपिसोड हिंदी,तमिल और तेलुगु में टेलीकास्ट किए जायेंगे।गौरतलब है कि यह एनिमेटेड सीरीज अजय देवगन और रोहित शेट्टी के फैंस के लिए वेकेशन का बड़ा सरप्राइज साबित होगी। चलिए फिर बिना समय गंवाए इसका धमाकेदार ट्रेलर देखते हैं...
बहरहाल,यहां देखिए अजय देवगन की अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications
