पहले ही शो से सुपरस्टार बना ये एक्टर, सिर चढ़कर बोली सक्सेस, घमंड ने करियर किया चकनाचूर

Rohit Roy

Rohit Roy Career: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार कुछ सितारे सफल तो हो जाते हैं, लेकिन वह अपने स्टारडम को संभालने में नाकामयाब साबित होते हैं। जिसके चलते उन्हें करियर में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने पड़ते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही टीवी एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं रोहित रॉय की।

अभी के समय पर रोहित रॉय किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और वह बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय के भाई हैं। रोहित ने कुछ वक्त पहले खुलासा किया था कि किस तरीके से सुपरहिट टीवी शो में काम करने के बाद उनके करियर में गिरावट आ गई। इसके बाद उन्हें वैसी सक्सेस हासिल नहीं हो पाई, जिसकी वह उम्मीद कर रहे थे।

मिर्ची प्लस के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने खुलासा किया कि किस तरीके से उनका डाउनफॉल हुआ और तब उनकी पत्नी ने उन्हें सचेत भी किया था। लेकिन एक्टर ने तो किसी की सुनी भी नहीं। उन्होंने कहा कि "मैं बहुत अहंकारी था। मैं मुंबई का रहने वाला नहीं हूं। मैं अहमदाबाद के एक छोटे से शहर से था। मेरी पढ़ाई वहीं से हुई और एक अच्छा स्टूडेंट था।

रोहित रॉय ने आगे इस पर कहा कि जब मैंने एक्टिंग करियर शुरू किया तो 'स्वाभिमान' शो बहुत ही हिट साबित हुआ। मैं रातों-रात फेमस हो गया था। लेकिन अगर मैं मेहनत करके वहां तक पहुंचा होता तो शायद इसकी रिस्पेक्ट जरूर करता। लेकिन मैंने कुछ भी ऐसा नहीं किया। एक्टर ने अपनेबर्बाद करियर की वजह अपने अहंकार को बताया।

रोहित रॉय बताते हैं की 'स्वाभिमान' शो की सफलता ने उन्हें आसमान पर चढ़ा दिया था और वह किसी की भी सुनते नहीं थे। इस पर उनकी पत्नी मानसी जोशी से भी उनकी बहस हो जाती थी और बहुत बाद में एक्टर को एहसास हुआ कि 'स्वाभिमान' शो की सक्सेस में उनकी कोई भी भूमिका नहीं रही।

रोहित ने बताया कि "मुझे यह शो संयोग से मिला मैं और मैं कोई ट्रेंड एक्टर नहीं हुआ करता था। लेकिन शो सक्सेसफुल हो जाने के बाद मुझे ऐसा लगा कि मैं जिस भी चीज को छुऊंगा, वो सोना बन जाएगी। मुझ में घमंड आ गया और तभी लोग मुझे एक स्टार के तौर पर देख रहे थे। लेकिन किसी स्टार का ऐसे बर्ताव करना सही नहीं माना जाता।"

यहां तक कि रोहित को एक बार उनकी पत्नी मानसी ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। एक्टर ने इस पर बताया था कि "एक बार पत्नी ने बोला कि तुम्हें एक्टिंग आती नहीं है और सिर्फ अमिताभ की कॉपी करते रहते हो। मैंने उनसे कहा कि तुम्हें एक्टिंग नहीं आती और पूरा देश मेरी सक्सेस का जश्न मना रहा है। अगर तब मैंने मानसी की बात मान ली होती तो एक्टिंग सीखने की मेरी जर्नी थोड़ी तेज हो जाती।"

More from Filmibeat

Read more about: rohit roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X