स्वामी ओमजी और मोनालिसा को बिग बॉस भेजेंगे सलाखों के पीछे!
बिग बॉस के तीसरे दिन क्या हुआ ये तो हमने आपको बता दिया। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बिग बॉस इसमें सभी लोगों को जेल के बाहर बुलाएंगे। फिर क्या होगा, आइए जानते हैं।
बिग बॉस के तीसरे दिन क्या हुआ ये तो हमने आपको बता दिया। हर रोज़ कुछ न कुछ कॉन्ट्रोवर्सी आपके सामने आ ही रही है। बहरहाल, अब हम बात करेंगे शो में हो रहे झगड़ों की। इस शो में आपको देखने को मिलेगा रोहन मेहरा और स्वामी ओमजी का झगड़ा। और झगड़ा भी ऐसा कि रोहन तुल जाएंगे स्वामी का पर्दाफाश करने में।

आज का एपिसोड और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। जब रोहन और बाबाजी में होगी तनातनी और रोहन बोलेंगे कि इस शो से जाने से पहले वो इनका पर्दाफाश करके रहेंगे। अब ऐसा क्यों होगा, इसके लिए आपको देखना होगा अगला एपिसोड।
वहीं आज लग्जरी बजट कार्य भी आज खत्म होगा और बिग बॉस सभी को जेल के बाहर आने का निर्देश देंगे। जेल के बाहर इसलिए बुलाया गया क्योंकि काम के खत्म होने के बाद दो लोग जेल की सज़ा के हकदार बनेंगे, और ये सज़ा काफी लंबे समय तक चलेगी।
तो इसलिए बिग बॉस में आए हैं राहुल और बानी..कारण जान हैरान रह जाएंगे!
हुआ यूं कि बिग बॉस घर में सभी सदस्य अपने अपने में लगे हुए थे कि बिग बॉस का फरमान आया और उन्हें गार्डन एरिया में जेल के सामने आने को कहा। बिग बॉस ने बताया कि आज 'राज़' खत्म होगा और उसके परिणाम पर ही ये तय होगा कि क्या घर में सिर्फ इंडियावालों का ही राज जारी रहता है।
इन लोगों को जेल के पास बुलाने का मतलब ये था कि ये जेल किसी का इंतज़ार कर रही है। क्योंकि कार्य की समाप्ति पर घर के दो पात्र जेल की सज़ा पाएंगे। अब अंदाज़ा यही लगाया जा रहा है कि ये सज़ा हो सकता है मोनालिसा और ओमजी के ही मिले।
बहरहाल, असल में क्या होगा, इसके लिए आने वाला एपिसोड देखना न भूलें।
इसी के साथ होगी एक-दूसरे की नकल। मनु पंजाबी कर रहे हैं लोकेश की नकल, जो वाकई में काफी मज़ेदार और फनी है।


Click it and Unblock the Notifications






