..................... Rohan Mehra quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai for Bigg Boss 10 - Hindi Filmibeat

..तो सलमान खान की वजह से टूट रहा है 'ये रिश्ता'..फैन्स के लिए SAD NEWS!

By Shivani Verma

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स के लिए मानों एक मुसीबत खत्म हुई नहीं कि दूसरी सामने आए जा रही है। पिछले दिनों सीरियल की लीड एक्ट्रेस अक्षरा यानि हिना खान के नखरों से शो के मेकर्स को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं एक और खबर सामने आ रही है।

Hina-Rohan

B'DaySpcl..फिल्म हिट फिर भी करना पड़ा 'वैसा' काम..कुछ ऐसा था इस एक्ट्रेस का संघर्ष!

खबर है कि इस शो में नक्ष का किरदार निभाने वाले रोहन मेहरा ने ये शो छोड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोहन आने वाले शो बिग बॉस 10 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ सकते हैं।

रोहन ने अपने शो छोड़ने की जानकारी शो के मेकर्स को भी दे दी है। और अब रोहन इन दिनों इस सीरियल के लास्ट एपिसोड शूट कर रहे हैं, जिसके बाद वो हमेशा के लिए शो को अलविदा कह देंगे।

गौरतलब है कि बिग बॉस सीज़न 9 का सभी लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसका इंतज़ार इसलिए भी ज्यादा हो रहा है क्योंकि इस बार का सीज़न बाकि सबसे हटके होने वाला है।

काफी बड़ी हो गई हैं ऋतिक रोशन की 'बहन'..अब दिखेंगी इस सीरियल में!

इस बार सेलेब्रिटी के साथ साथ इस शो में आपको आम आदमी भी दिखाई देने वाले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कुमकुम भाग्य में पूरब का किरदार निभाने वाले अरिजीत तनेजा के आने की भी खबरें सामने आई हैं।

साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि स्वरागिनी सीरियल में कैमियो करने वाले मयूर वर्मा भी इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X