कैंसर पीड़ित हिना खान से शादी नहीं करेगा बॉयफ्रेंड? रॉकी जायसवाल का बयान सुनकर रो पड़ेगी हसीना!

हिना खान के लिए ये वक्त कितना कठिन है ये बात किसी से छिपी नहीं है। 36 साल की इस एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और ये तीसरी स्टेज चल रही है। ऐेसे में अगर आपको ये पता चले कि उनके बॉयफ्रेंड भी उनके शादी नहीं करने वाले हैं तो आपको रिएक्शन क्या होगा?
हिना खान काफी लंबे समय से रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं लेकिन अब शादी को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हिना खान को इमोशनल करने कर देगा।
उनके बॉयफ्रेंड रॉकी की तरफ से रिएक्शन आया है कि वो शादी करेंगे या नहीं? नेटिजेंस इसको लेकर बातें कर रहे हैं और उनका कहना है कि कैंसर की बीमारी के कारण अब हो सकता है कि रॉकी उनसे शादी ना करें।
क्या बोले रॉकी जायसवाल
Bollywood Thikana की एक रिपोर्ट की मानें तो रॉकी जायसवाल के काफी परेशान हैं। हिना खान के साथ रिश्ते पर उनका रिएक्शन आया है कि, उन दोनों का रिश्ता इतना कमजोर नही है कि ऐसे ही टूट जाए। जब तक हिना खान पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती हैं वो उनका इंतजार करेंगे। रॉकी ने ये भी कहा कि वो दोनों साथ में थे और आगे भी साथ ही रहेंगे। इसके बाद रॉकी की जमकर तारीफ हो रही है और लोगों का कहना है कि ये सच्चे प्यार की निशानी होती है।
फैंस और सेलेब्स हुए थे हैरान
हिना खान की इस बीमारी को सुन फैन्स ही क्या सितारों के भी रोंगटे खड़े हो गए थे। एक्ट्रेस महिमा चौधरी, मौनी रॉय, सुरभि चंदना, अंकिता लोखंडे समेत तमाम एक्ट्रेसे ने हिना खान को कमेंट किया और उनके लिए प्रार्थना की। वहीं हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। पहले तो इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान बीमारी से गुजरने के बाद भी फोटोशूट करवाती हैं। वह अवॉर्ड फंक्शन भी अटेंड करती हैं और उसके बाद वह अस्पताल आ जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications